Monday, June 15, 2026
HomeTechnology15 हजार से कम में आया 8GB रैम और sAMOLED डिस्प्ले वाला...

15 हजार से कम में आया 8GB रैम और sAMOLED डिस्प्ले वाला Samsung Galaxy M35 5G स्मार्टफोन

सैमसंग का Samsung Galaxy M35 5G स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस से बेहद कम दामों में मिल रहा है। 24,499 रुपये में लॉन्च हुए Samsung Galaxy M35 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 13,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इसी तरह 25,999 रुपये में लॉन्च हुए 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, वहीं 27,499 रुपये में लॉन्च हुए Samsung Galaxy M35 5G के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह छूट आज से ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन में मिल रही है।

ये भी पढ़ें- DSLR कैमरा क्वालिटी और 512GB स्टोरेज वाले Vivo T4 Ultra स्मार्टफोन की सेल आज से

Samsung Galaxy M35 5G Battery

Samsung Galaxy M35 5G में 25W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6,000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy M35 5G Camera

Samsung Galaxy M35 5G के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS मेन सेंसर कैमरा दिया गया है, इसके साथ 8MP Ultra-wide एंगल लेंस तथा 2MP Macro सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

ये भी पढ़ें- 6,000mAh बैटरी और 50MP कैमरे से लैस realme P3x 5G स्मार्टफोन के दाम हुए कम

Samsung Galaxy M35 5G Features

Samsung Galaxy M35 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट एवं 1080×2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 6.6-इंच का FHD+ sAMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Samsung का ही एक्सीनोस 1380 आक्टाकोर प्रोसेसर ​दिया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड प्रदान करता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ था जो One UI 6.1 पर काम करता है।

ये भी पढ़ें- प्राइस कट के बाद बजट रेंज में आया शानदार लेटेस्ट Motorola G85 स्मार्टफोन

Related Articles

Latest News