स्मार्टफोन कंपनी Realme भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Realme P4 Lite 5G लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि यह फोन 19 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा।
सबसे खास बात यह है कि इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो लंबा बैकअप देने के लिए डिजाइन की गई है।
7000mAh बैटरी: एक बार चार्ज, लगभग डेढ़ दिन का बैकअप
कंपनी के अनुसार Realme P4 Lite 5G में सेगमेंट की 7000mAh बैटरी दी जाएगी।
-
एक बार चार्ज करने पर करीब 1.47 दिन तक इस्तेमाल
-
रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए लंबा बैकअप
-
बड़ी बैटरी के बावजूद फोन को पतला और हल्का डिजाइन दिया गया है
144Hz डिस्प्ले और 900 निट्स ब्राइटनेस
डिस्प्ले के मामले में भी यह स्मार्टफोन काफी दमदार बताया जा रहा है।
-
144Hz हाई रिफ्रेश रेट
-
900 निट्स पीक ब्राइटनेस
-
स्क्रॉलिंग और गेमिंग का स्मूद अनुभव
-
आई-कम्फर्ट फीचर्स जिससे लंबे समय तक स्क्रीन देखने पर आंखों पर कम असर पड़ेगा
Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ दमदार परफॉर्मेंस
Realme P4 Lite 5G में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जाएगा।
-
6nm प्रोसेस पर आधारित ऑक्टा-कोर चिपसेट
-
मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बेहतर परफॉर्मेंस
-
5300mm² Airflow VC कूलिंग सिस्टम
-
लंबे समय तक हेवी यूज में भी तापमान कंट्रोल
मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन और IP64 रेटिंग
फोन को ज्यादा टिकाऊ बनाने के लिए इसमें कई प्रोटेक्शन फीचर्स दिए गए हैं।
-
ArmorShell प्रोटेक्शन
-
MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस
-
IP64 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस
इससे फोन धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रह सकता है।
कैमरा और डिजाइन
Realme P4 Lite 5G में फोटोग्राफी के लिए 13MP AI रियर कैमरा दिया जाएगा।
डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने इसे अपने ColorPop डिजाइन फिलॉसफी के साथ पेश किया है।
-
Mosaic Green
-
Mosaic Blue
इसके अलावा बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई करीब 8.4mm रखी गई है।
कहां से खरीद पाएंगे फोन
लॉन्च के बाद Realme P4 Lite 5G को इन प्लेटफॉर्म पर खरीदा जा सकेगा:
-
Realme की आधिकारिक वेबसाइट
-
Flipkart
-
ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स











