Friday, April 24, 2026
HomeTechnology“पानी में भी क्लिक!”Vivo V70 FE का धमाका,7000mAh वाला तगड़ा फोन

“पानी में भी क्लिक!”Vivo V70 FE का धमाका,7000mAh वाला तगड़ा फोन

Vivo ने अपनी V70 सीरीज में नया खिलाड़ी जोड़ने की तैयारी कर ली है। Vivo V70 और V70 Elite 5G के बाद अब Vivo V70 FE 5G इंडिया में 2 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है। माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है, यानी लॉन्च का काउंटडाउन शुरू


“कैमरा ऐसा कि DSLR भी शरमा जाए!”

इस फोन की सबसे बड़ी हाइलाइट है इसका 200MP कैमरा। कंपनी ने खुद कन्फर्म किया है कि V70 FE इस सीरीज का पहला 200MP कैमरा फोन होगा। यानी फोटो क्लिक करो और डिटेल्स देख के बोलो—“वाह भाई!”  लीक्स के मुताबिक इस फोन की कीमत 30,000 से 40,000 रुपये के बीच हो सकती है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹34,999 हो सकती है। इस रेंज में ये फोन सीधे OPPO Reno 15C और realme 16 Pro को टक्कर देगा


“स्क्रीन में फुल मजा!”

Vivo V70 FE में 6.83-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 nits ब्राइटनेस होगी। मतलब वीडियो, गेमिंग और स्क्रॉलिंग—सब कुछ स्मूद और ब्राइट


“परफॉर्मेंस भी झकास!”

इस फोन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है। साथ में LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी—यानी स्पीड और स्मूदनेस दोनों का तड़का


“बैटरी में पूरा दम!”

फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। मतलब कम टाइम में चार्ज और लंबे टाइम तक यूज—पूरा पैसा वसूल


“पानी के अंदर भी फोटो!”

Vivo V70 FE में अंडरवॉटर फोटोग्राफी का फीचर भी मिल सकता है। साथ ही ये फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएगा—मतलब पानी और धूल से भी टेंशन फ्री  फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग दोनों में मजा आएगा

Related Articles

Latest News