Vivo ने अपना नया स्मार्टफोन Vivo V50e को भारत में लॉन्च कर दिया है। Vivo के इस नए स्मार्टफोन में लेटेस्ट प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही Vivo ने इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रन्ट कैमरा दिया है। कंपनी ने इसे पर्ल व्हाइट और सैफायर ब्लू कलर ऑप्शन के साथ उतारा है।
Vivo V50e में 90 वाट वायर्ड फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,600mAh की बैटरी दी गई है। Vivo V50e में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं।
Vivo V50e का कैमरा
Vivo V50e के बैक पैनल में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) और f/1.79 अपार्चर के सपोर्ट के साथ दिया गया है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा 116 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ है। Vivo V50e के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Vivo V50e के फीचर्स
Vivo V50e में 20 Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.77 इंच फुल HD+ क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। Vivo ने Vivo V50e के डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए डायमंड शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन दी है है। इसके अलावा इसमें ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है। Vivo V50e स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर चलेगा।
Vivo V50e की कीमत
Vivo V50e के 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये और 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये रखी गई है। Vivo V50e की बिक्री Vivo की आधिकारिक वेबसाइट, Vivo ई-स्टोर और विभिन्न ई-कामर्स प्लेटफार्म के माध्यम से की जा रही है।










