HomeTechnologyअरे भाई! लॉन्च से पहले ही सामने आ गया Galaxy A57 और...

अरे भाई! लॉन्च से पहले ही सामने आ गया Galaxy A57 और A37 का धांसू लुक

दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी Samsung अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy A57 और Galaxy A37 को जल्द ही बाजार में लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन्स को इसी महीने के आखिर तक पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले ही इन डिवाइस का डिजाइन ऑनलाइन लीक हो गया है, जिससे इनके लुक की पहली झलक सामने आ गई है।

दरअसल, टिप्स्टर VerdeSelvans ने TikTok पर इन दोनों स्मार्टफोन्स के कथित अनबॉक्सिंग और हैंड्स-ऑन वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियो में फोन का डिजाइन और कुछ अहम डिटेल्स साफ तौर पर देखी जा सकती हैं।

Galaxy A37 का डिजाइन

वीडियो में Galaxy A37 ग्रीन कलर ऑप्शन में नजर आता है। फोन में फ्लैट डिस्प्ले दी गई है, जिसमें ऊपर सेंटर में पंच-होल कटआउट मौजूद है। इसके चारों तरफ हल्के मोटे बेजल्स भी दिखाई देते हैं।

फोन के साइड फ्रेम पर कंपनी का Key Island डिजाइन देखने को मिलता है, जिसमें पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दाईं ओर हल्के उभरे हुए हिस्से पर दिए गए हैं।

पीछे की तरफ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसे टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में वर्टिकल तरीके से लगाया गया है। कैमरा मॉड्यूल के बाहर LED फ्लैश मौजूद है, जबकि बैक पैनल के निचले हिस्से में Samsung की ब्रांडिंग दिखाई देती है।

Galaxy A57 में दिखा प्रीमियम टच

दूसरी तरफ Galaxy A57 का डिजाइन भी काफी हद तक इसी तरह का है। वीडियो में यह फोन पर्पल शेड में दिखाई देता है। इसमें भी फ्लैट डिस्प्ले और सेंटर पंच-होल कटआउट दिया गया है, लेकिन इसके बेजल्स Galaxy A37 के मुकाबले थोड़े पतले नजर आते हैं।

इस मॉडल में कंपनी का नया Key Island 2.0 डिजाइन इस्तेमाल किया गया है, जिसमें पावर और वॉल्यूम बटन दाईं तरफ दिए गए हैं।

कैमरा और संभावित फीचर्स

दोनों स्मार्टफोन्स के रियर पैनल का डिजाइन लगभग एक जैसा दिखाई देता है। Galaxy A57 में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और LED फ्लैश कैमरा मॉड्यूल के बाहर मौजूद है।

हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy A57 और Galaxy A37 दोनों में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने की संभावना है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इन स्मार्टफोन्स के फीचर्स और लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

Related Articles

Latest News