इनफिनिक्स जल्द ही अपना सबसे दमदार स्मार्टफोन Infinix GT 30 Pro को लॉन्च करने वाला है। Infinix के नया स्मार्टफोन Infinix GT 30 Pro एक गेमिंग स्मार्टफोन होगा और इसमें कंपनी एक से बढ़कर एक लेटेस्ट फीचर्स देने वाली है।
मीडिया लीक्स के अनुसार Infinix GT 30 Pro में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट मिल सकता है, जिसके साथ 8GB और 12GB रैम ऑप्शन के साथ 256GB स्टोरेज दी जा सकती है।
Infinix GT 30 Pro में 1,224×2,720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz वाला 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।
Infinix GT 30 Pro में OIS सपोर्ट के साथ 108MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, साथ में 8MP का अल्ट्रावाइड शूटर और सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिल सकता है।
इसके अलावा Infinix GT 30 Pro में 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,500mAh की बैटरी मिल सकती है।











