आईकू ने अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन iQOO Neo 10 आज भारत में लॉन्च कर दिया है। iQOO Neo 10 में 120W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 7,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले, 50MP प्राइमरी कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। iQOO Neo 10 इनफर्नो रेड और टाइटेनियम क्रोम कलर ऑप्शन में आएगा।
भारत में iQOO Neo 10 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 31,999 रुपये, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 33,999 रुपये, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 35,999 रुपये तथा 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 40,999 रुपये रखी गई है।

भारत में iQOO Neo 10 की प्री-बुकिंग आज 26 मई को दोपहर 1 बजे से शुरू हो चुकी। कंपनी कई लॉन्च ऑफर्स भी दे रही है, जिसमें हजारों रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, साथ प्री-बुकिंग ऑफर पर फ्री iQOO TWS 1e TWS ईयरबड्स मिल रहे हैं।
iQOO Neo 10 Features
iQOO Neo 10 में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 5500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।
इसके अलावा इसमें ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Adreno 825 GPU है। इसमें 8GB / 16GB LPDDR5x Ultra RAM और 128GB UFS 3.1 / 256GB / 512GB UFS 4.1 स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।
iQOO Neo 10 में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP65 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी 2.0 और एनएफसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 163.72 मिमी, चौड़ाई 75.88 मिमी, मोटाई 8.09 मिमी और 206 ग्राम है।
iQOO Neo 10 Camera
iQOO Neo 10 के बैक पैनल पर f/1.79 अपर्चर और OIS सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए स्मार्टफोन के फ्रन्ट पर f/2.45 अपर्चर के साथ 32MP का कैमरा दिया गया है।










