Friday, April 24, 2026
HomeTechnology7000mAh बैटरी और AMOLED डिस्प्ले वाले iQOO Neo 10 की लॉन्च डेट...

7000mAh बैटरी और AMOLED डिस्प्ले वाले iQOO Neo 10 की लॉन्च डेट हुई फाइनल

वीवो के सब ब्रांड आईकू ने अपने नए स्मार्टफोन की भारत में लांचिंग की घोषणा करते हुए कहा कि 7000mAh बैटरी और FHD+ AMOLED डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन iQOO Neo 10 को भारत में 26 मई को लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल iQOO ने इस स्मार्टफोन की कीमतों का खुलासा नहीं किया है।

इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स प्लेटफार्म Amazon पर लिस्ट किया जा चुका है। iQOO की वेबसाइट के अनुसार यह स्मार्टफोन ऑरेंज और व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के बैक पैलन में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का मेन और 8MP का सेकेंडरी कैमरा होगा, वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रन्ट में 16MP का कैमरा मिलेगा।

साथ ही iQOO Neo 10 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में 12GB रैम और Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है। फोन में 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। iQOO Neo 10 में 6.78 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।

सस्ता हो गया 50MP के डुअल कैमरे और 256GB वाला Vivo का शानदार स्मार्टफोन

Related Articles

Latest News