Samsung : फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में Samsung आज भी सबसे बड़ा नाम माना जाता है। कंपनी ने पिछले कुछ सालों में अपने Galaxy Z Fold और Galaxy Z Flip सीरीज के जरिए मार्केट में अलग पहचान बनाई है। अब एक बार फिर Samsung अपने नए फोल्डेबल डिवाइसेज़ के साथ बड़ा धमाका करने की तैयारी में है।
पिछले कई महीनों से Samsung Galaxy Z Fold 8 और Samsung Galaxy Z Flip 8 को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। इतना ही नहीं, इस बार कंपनी एक बिल्कुल नया और बड़ा मॉडल Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide भी लॉन्च कर सकती है।
हालांकि Samsung ने अभी तक इन डिवाइसेज़ को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जुलाई 2026 में होने वाले Galaxy Unpacked Event में इन प्रीमियम गैजेट्स से पर्दा उठा सकती है। खास बात यह है कि इस बार सिर्फ फोल्डेबल फोन ही नहीं बल्कि Samsung के पहले AI Smart Glasses और नई Galaxy Watch Series भी लॉन्च हो सकती है।
Galaxy Unpacked 2026 की तारीख और लोकेशन हुई लीक
कोरियन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung इस बार अपना Galaxy Unpacked 2026 इवेंट लंदन में आयोजित कर सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह बड़ा इवेंट 22 जुलाई 2026 को हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन टेक इंडस्ट्री में इसे लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं।
Samsung हर साल अपने प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को मिड-ईयर लॉन्च इवेंट में पेश करता है। पिछले साल Galaxy Z Fold 7 सीरीज को न्यूयॉर्क में लॉन्च किया गया था और अब इस बार लंदन को अगली बड़ी लॉन्चिंग का मंच माना जा रहा है।

Galaxy Z Fold 8 में मिल सकती है बड़ी डिस्प्ले और फ्लैगशिप पावर
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung Galaxy Z Fold 8 इस बार पहले से ज्यादा प्रीमियम और पावरफुल हो सकता है। कहा जा रहा है कि इसमें 8 इंच की बड़ी इनर डिस्प्ले दी जा सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। बड़ी स्क्रीन होने की वजह से मल्टीटास्किंग, गेमिंग और वीडियो देखने का एक्सपीरियंस और शानदार हो सकता है।
फोन में 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले भी मिल सकता है जिससे फोल्ड बंद होने के बाद भी यूजर्स आसानी से फोन इस्तेमाल कर सकेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो Samsung इस डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दे सकती है जो फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।
बैटरी और चार्जिंग में भी मिलेगा बड़ा अपग्रेड
Galaxy Z Fold 8 में 5000mAh बैटरी दिए जाने की संभावना है। फोल्डेबल फोन में बड़ी बैटरी यूजर्स के लिए काफी जरूरी होती है क्योंकि बड़ी स्क्रीन ज्यादा पावर खपत करती है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है। यानी फोन कम समय में तेजी से चार्ज हो सकेगा और लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Galaxy Z Flip 8 फिर बनेगा स्टाइल आइकन
Samsung का Flip सीरीज हमेशा से उन यूजर्स के बीच लोकप्रिय रहा है जिन्हें कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश स्मार्टफोन पसंद आते हैं। अब Galaxy Z Flip 8 को लेकर भी बड़े खुलासे सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन में 6.9 इंच की फोल्डेबल स्क्रीन मिल सकती है।
इसके अलावा फोन में 4.1 इंच का बड़ा कवर डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जिससे नोटिफिकेशन चेक करना, कैमरा इस्तेमाल करना और क्विक टास्क करना आसान हो जाएगा। माना जा रहा है कि यह फोन Samsung के नए Exynos 2600 प्रोसेसर पर काम करेगा।

Flip 8 में मिलेगा बैलेंस्ड परफॉर्मेंस और शानदार डिजाइन
Galaxy Z Flip 8 में 4300mAh बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। Flip सीरीज हमेशा डिजाइन और पोर्टेबिलिटी के लिए पसंद की जाती रही है और इस बार कंपनी इसे और ज्यादा स्टाइलिश और मजबूत बना सकती है।
Samsung अपने नए Flip मॉडल में बेहतर हिंज डिजाइन और ज्यादा टिकाऊ बॉडी भी दे सकती है जिससे फोल्डेबल स्क्रीन की मजबूती पहले से बेहतर हो सकती है।
Samsung ला सकता है नया Fold 8 Wide वेरिएंट
इस बार सबसे ज्यादा चर्चा Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide को लेकर हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह कंपनी का नया और बड़ा फोल्डेबल मॉडल हो सकता है जिसमें ज्यादा चौड़ा डिजाइन मिलेगा।
इस बड़े डिस्प्ले की मदद से यूजर्स को मल्टीटास्किंग, वीडियो एडिटिंग, गेमिंग और मीडिया व्यूइंग में शानदार एक्सपीरियंस मिल सकता है। इस डिवाइस को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए लॉन्च कर सकता है जो टैबलेट जैसा एक्सपीरियंस चाहते हैं लेकिन कॉम्पैक्ट डिजाइन भी पसंद करते हैं।
Samsung के AI Smart Glasses भी कर सकते हैं एंट्री
Galaxy Unpacked 2026 इवेंट सिर्फ स्मार्टफोन्स तक सीमित नहीं रह सकता। रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने पहले स्मार्ट ग्लासेस Galaxy Glasses भी लॉन्च कर सकता है। कहा जा रहा है कि ये स्मार्ट ग्लासेस Google के Android XR प्लेटफॉर्म पर काम करेंगे।
इन ग्लासेस में AI फीचर्स के लिए: कैमरा,माइक्रोफोन,स्पीकर्स दिए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि ये ग्लासेस रियल टाइम ट्रांसलेशन, AI असिस्टेंट और स्मार्ट नेविगेशन जैसे फीचर्स सपोर्ट कर सकते हैं।
Galaxy Watch 9 Series भी करेगी एंट्री
Samsung अपने नए फोल्डेबल फोन के साथ Galaxy Watch 9 Series भी लॉन्च कर सकता है। हेल्थ ट्रैकिंग, फिटनेस फीचर्स और AI सपोर्ट के साथ यह नई स्मार्टवॉच सीरीज प्रीमियम यूजर्स को टारगेट कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें बेहतर बैटरी और नए हेल्थ सेंसर देखने को मिल सकते हैं।

फिर बढ़ा सकता है टेक मार्केट का तापमान
अगर ये सभी लीक्स सही साबित होते हैं तो Galaxy Unpacked 2026 Samsung का अब तक का सबसे बड़ा लॉन्च इवेंट बन सकता है। कंपनी एक साथ फोल्डेबल फोन, स्मार्ट ग्लासेस और स्मार्टवॉच लॉन्च करके टेक इंडस्ट्री में बड़ा धमाका कर सकती है।
Samsung पहले से ही फोल्डेबल मार्केट में लीडर माना जाता है और अब Galaxy Z Fold 8 और Flip 8 के जरिए कंपनी अपनी पकड़ और मजबूत कर सकती है।











