Thursday, April 23, 2026
HomeTechnologyMotorola G45 5G: ₹10,000 में दमदार 5G फोन, 8GB RAM और 5000mAh...

Motorola G45 5G: ₹10,000 में दमदार 5G फोन, 8GB RAM और 5000mAh बैटरी के साथ शानदार डील!

ग्राहकों के लिए खुशखबरी यह है कि अगर वो कम बजट वाला स्मार्टफोन सर्च कर रहे हैं,तो मोटो के Motorola G45 5G पर विचार कर सकतें हैं। यह एक बजट-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन है, जिसे केवल ₹10,000 के अंदर खरीदा जा सकता है। इस फोन में 8GB RAM और 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो मल्टीटास्किंग और लंबे समय तक उपयोग के लिए परफेक्ट है।

साथ ही साथ यह 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है, जिससे तेज़ इंटरनेट स्पीड और स्मूद ऑनलाइन एक्सपीरियंस मिलता है। Motorola G45 5G उन यूज़र्स के लिए बढ़िया विकल्प है जो बजट में दमदार परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। देखिए इसका प्राइस और फीचर्स।

Motorola G45 5G Price

मोटोरोला का Motorola G45 5G फोन का 8GB RAM और 128GB वेरिएंट इस वक्त अमेजन पर ₹12,448 में खरीदने के लिए उपलब्ध है। खास बात है कि कंपनी हैंडसेट पर  2500 रुपए EMI बैंक ट्रांजेक्शन डिस्काउंट भी दे रही है। इससे फोन की प्रभावी कीमत 10 हजार रुपए तक पहुंच जाती है। यह फोन एक साल की वारंटी के साथ आता है। और इसपर आपको महज ₹438 का मंथली EMI ऑप्शन भी मिल रहा है।

Motorola G45 5G: Features and Specifications

Motorola G45 5G में 8GB RAM और 128GB ROM दिया गया है, जिससे आप लगभग 3000 तक फोटो स्टोर कर सकते हैं और ऐप्स को स्मूदली चला सकते हैं। यह फोन Snapdragon 6s Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3GHz है, जो पावरफुल परफॉर्मेंस देता है और हैंग होने की समस्या नहीं होती।

camera setup

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP + 2MP का रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जिससे आपको वाइब्रेंट और डिटेल्ड तस्वीरें और क्लियर व शार्प सेल्फी मिलती हैं।

display

डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.5 इंच का HD+ 120Hz IPS LCD स्क्रीन है, जो बड़े वीडियो और गेमिंग अनुभव के लिए परफेक्ट है। 5000mAh की बैटरी लंबे समय तक चलती है और इसे चार्ज करने के बाद लगभग 2 दिन तक आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

Related Articles

Latest News