HomeTechnologyमिड रेंज में लॉन्च हुआ शानदार फीचर्स वाला Motorola G96 5G स्मार्टफोन

मिड रेंज में लॉन्च हुआ शानदार फीचर्स वाला Motorola G96 5G स्मार्टफोन

Motorola ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Motorola G96 5G लॉन्च कर दिया है। Motorola G96 5G के के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये तथा  8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन की बिक्री 16 जुलाई से फ्लिपकार्ट और मोटोरोला की वेबसाइट के जरिए की जाएगी।

Motorola G96 5G Features

Motorola G96 5G को एशले ब्लू, ड्रेसडेन ब्लू, कैटलिया ऑर्किड और ग्रीनर पेस्टर्स कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स ब्राइटनेस वाला 6.67 इंच का FHD+ 10 बिट 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले वाटर रेसिस्टेंट टच सपोर्ट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस है। इसके अलावा इसमें Qualcomm Snapdragon 7S Gen 2 चिपसेट दिया गया है। यह एंड्रॉइड 15 पर आधारित हैलो UI चलता है, जिसे तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 रेटिंग दी गई है। इस स्मार्टफोन की मोटाई 7.93 मिमी और वजन 178.10 ग्राम है।

Motorola G96 5G Camera

Motorola G96 5G के बैक पैनल में OIS और f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और ऑटोफोकस और मैक्रो विजन सपोर्ट और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें फिक्स्ड फोकस और f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

Motorola G96 5G Battery

Motorola G96 5G में 33W वायर्ड टर्बोपावर चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,500mAh की बैटरी दी गई है।

Related Articles

Latest News