Saturday, December 6, 2025
HomeTechnologyभारत में लॉन्च हुआ नया 5G स्मार्टफोन, जानें धांसू Redmi Note 14...

भारत में लॉन्च हुआ नया 5G स्मार्टफोन, जानें धांसू Redmi Note 14 SE की खासियतें

Redmi Note 14 SE 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। भारत में Redmi Note 14 SE 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। Redmi Note 14 SE की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट एवं कंपनी की वेबसाइट Mi.com पर 1 अगस्त से शुरू होगी। लॉन्च ऑफर्स के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए 1,000 रुपये की फ्लैट डिस्काउंट दिया जायेगा।

Redmi Note 14 SE 5G Features

Redmi Note 14 SE को कंपनी ने Crimson Art, Mystic White और Titan Black कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। इसमें 6.67 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया गई, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,100 nits पीक ब्राइटनेस के साथ HDR10+, Dolby Vision और 2160Hz इंस्टेंटेनियस टच सैंपल रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें MediaTek Dimensity 7025 Ultra Soc प्रोसेसर दिया गया है। Redmi Note 14 SE 5G Android 15 पर आधारित HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। साथ ही इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है।  

Redmi Note 14 SE 5G Camere 

Redmi Note 14 SE के बैक पैनल में OIS सपोर्ट वाला 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ एक 8MP का वाइड एंगल कैमरा और एक 2MP का लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 14 SE 5G Battery

Redmi Note 14 SE में 45W Mi TurboCharge फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,110mAh की बैटरी दी गई है।

Related Articles

Latest News