Friday, April 24, 2026
HomeTechnologyOnePlus Nord 6 की लॉन्च डेट कंफर्म, 7 अप्रैल को भारत में...

OnePlus Nord 6 की लॉन्च डेट कंफर्म, 7 अप्रैल को भारत में एंट्री

OnePlus का अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 अब लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी इसे 7 अप्रैल 2026 को शाम 7 बजे भारत में लॉन्च करेगी। यह इवेंट कंपनी के YouTube चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही फोन के कई कन्फर्म्ड और लीक फीचर्स सामने आ चुके हैं।

Big 9000mAh battery

कन्फर्म्ड स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो OnePlus Nord 6 में 9000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो इस सेगमेंट में काफी खास मानी जा रही है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार फुल चार्ज होने पर 2.5 दिनों तक का बैकअप दे सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा, जो हाई-एंड गेमिंग और स्मूद मल्टीटास्किंग के लिए जाना जाता है। कंपनी ने 6 साल तक स्मूद परफॉर्मेंस का दावा भी किया है। खास बात यह है कि फोन 165FPS तक गेमिंग सपोर्ट करेगा और इसमें Touch Reflex चिप व 6-axis जायरो कंट्रोलर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दी जाएगी।

50MP Sony primary sensor

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP का Sony प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ) दिया जाएगा, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन IP66/68/69K रेटिंग के साथ आएगा, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा।

सॉफ्टवेयर के मामले में कंपनी 6 साल तक अपडेट देने का वादा कर रही है, साथ ही लाइफटाइम डिस्प्ले गारंटी भी दी जाएगी। बेहतर नेटवर्क के लिए इसमें Wi-Fi ‘Range Rocket’ चिप भी शामिल होगी।

OnePlus Nord 6 features a 6.78-inch 1.5K OLED display

लीक्स के अनुसार, OnePlus Nord 6 में 6.78-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसके अलावा 2MP सेकंडरी कैमरा और IR सेंसर मिलने की भी संभावना है।

कीमत की बात करें तो यह स्मार्टफोन भारत में करीब ₹35,000 की रेंज में लॉन्च हो सकता है। लॉन्च के बाद यह Amazon India, OnePlus वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Related Articles

Latest News