Monday, June 15, 2026
HomeTechnologySuperVOOC फास्ट चार्जिंग और लेटेस्ट फीचर्स से लैस बजट रेंज वाला OPPO...

SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और लेटेस्ट फीचर्स से लैस बजट रेंज वाला OPPO A5x 5G स्मार्टफोन

स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो ने बजट रेंज वाला अपना नया स्मार्टफोन OPPO A5x 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले और 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6000mAh की बैटरी दी गई है।

इस स्मार्टफोन को कंपनी ने मिडनाइट ब्लू और लेजर व्हाइट कलर ऑप्शन में उतारा है। OPPO ने भारत में नए स्मार्टफोन OPPO A5x 5G के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये रखी है।

OPPO A5x 5G Specifications

OPPO A5x 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच की HD+ स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1604×720 पिक्सल और 1000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर के साथ ARM माली-G57 MC2@1072MHz GPU दिया गया है। जिसे 4GB LPDDR4X RAM और ​​128GB UFS 2.2 स्टोरेज से जोड़ा गया है, साथ ही रैम को 4GB तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड कलर OS 15 पर काम करता है।

OPPO A5x 5G Features

OPPO A5x 5G में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ये स्मार्टफोन मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H सर्टिफाइड है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस है। साथ ही इसमें सभी जरूरी लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं।

OPPO A5x 5G Camera

OPPO A5x 5G के बैक में 32 मेगापिक्सल का मैन कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रन्ट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Related Articles

Latest News