Oppo K13 in India: ओप्पो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo K13 5G को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 80W चार्जिंग को सपोर्ट वाली पावरफुल 7,000mAh की बडी बैटरी, 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले और दमदार Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट दिया गया है।
Oppo K13 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है, वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। Oppo ने इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन आइसी पर्पल और प्रिज्म ब्लैक कलर में लॉन्च किया है।
Oppo K13 5G Features
Oppo K13 5G स्मार्टफोन Android 15 पर चलता है। इसमें कंपनी का ColorOS 15 इंटरफेस दिया गया है। Snapdragon 6 Gen 4 SoC और Adreno ग्राफिक्स के साथ, इस डिवाइस में 8GB LPDDR4X RAM है और यह UFS 3.1 के जरिए 256GB तक स्टोरेज ऑप्शन देता है। इस स्मार्टफोन में ड्यूल नैनो SIM स्लॉट दिया गया है।
Oppo K13 5G में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। Oppo के अनुसार इसमें 92.2 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो दिया गया है और 1,200 नीट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। इसकी स्क्रीन की सबसे बड़ी विशेषता ये है कि आप पानी में गीले हाथों से या ग्लब्स पहनकर भी अपने फोन की स्क्रीन को स्क्राॅल कर सकते हैं।
Oppo K13 5G Camera
Oppo K13 5G के बैक पैनल में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का OV50D40 सेंसर है, जो वाइड f/1.85 लेंस अपर्चर और ऑटोफोकस जैसे फीचर्स से लैस है। इसके साथ 2MP का OV02B1B सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी के लिए इसके फ्रन्ट में Sony का 16MP का कैमरा दिया गया है। कैमरे में AI Clarity Enhancer, AI Reflection Remover, AI Unblur और AI Eraser 2.0 जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं।









