HomeTechnology₹10,499 में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी वाला Realme C73...

₹10,499 में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी वाला Realme C73 5G स्मार्टफोन

Realme C73 5G launch: स्मार्टफोन निर्माता रियलमी ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme C73 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 120Hz के सपोर्ट वाला 6.67-इंच HD+ LCD डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं।

Realme C73 5G को कंपनी ने जेड ग्रीन, क्रिस्टल पर्पल और ओनिक्स ब्लैक रंगों में उतारा है। इसमें 15W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा Realme C73 5G के बैक पैनल में 32MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रन्ट कैमरा दिया गया है।

Realme C73 5G के मुख्य फीचर्स

  • डिस्प्ले: 6.67-इंच HD+ LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300 5G
  • रैम: 4GB (8GB वर्चुअल रैम सपोर्ट)
  • स्टोरेज: 64GB और 128GB विकल्प
  • कैमरा: 32MP प्राइमरी रियर AI कैमरा, 8MP सेल्फी कैमरा
  • बैटरी: 6000mAh, 15W फास्ट चार्जिंग
  • ड्यूरेबिलिटी: MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन, धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग

Realme C73 5G की कीमत और उपलब्धता

  • 4GB रैम और 64GB स्टोरेज: ₹10,499
  • 4GB रैम और 128GB स्टोरेज: ₹11,499
  • कलर ऑप्शन: ज़ेड ग्रीन, क्रिस्टल पर्पल, ओनिक्स ब्लैक
  • खरीदने के विकल्प: Realme की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart, ऑफलाइन स्टोर्स
  • लॉन्च ऑफर: सभी बैंकों के क्रेडिट कार्ड से खरीदी पर ₹500 की छूट
Related Articles

Latest News