स्मार्टफोन निर्माता realme ने भारत में किफायती दाम में ट्रिपल कैमरा, 6000mAh की धांसू बैटरी, HD+ डिस्प्ले, MediaTek चिपसेट और मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेट से लैस अपना नया स्मार्टफोन realme C75 5G लॉन्च कर दिया।
खूबसूरत डिजाइन वाले realme C75 5G को कंपनी ने Lily White, Midnight Lily और Blossom Purple कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है।
realme C75 5G के स्पेसिफिकेशंस
realme C75 5G में 6.67-इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1604×720 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 625 निट्स है और इसमें 4096 लेवल ब्राइटनेस एडजस्टमेंट भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है। इसमें ऑक्टा-कोर CPU है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक जाती है और Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है।
realme C75 5G के फीचर्स
realme C75 5G स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित realme UI 6.0 के साथ आता है, जो नया और बेहतर यूजर इंटरफेस प्रदान करता है। इसमें डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है। इसमें Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac (2.4GHz और 5GHz), Bluetooth 5.3 और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। realme C75 5G में सुपर लीनियर स्पीकर के साथ OReality ऑडियो इफेक्ट मिलता है। इसमें ड्यूल माइक नॉइस कैंसलेशन और Hi-Res ऑडियो सर्टिफिकेशन भी शामिल है।स्मार्टफोन के ड़ाईमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 165.70mm, चौड़ाई 76.22mm और मोटाई 7.94mm है। इसका वजन लगभग 197 ग्राम है।
realme C75 5G का कैमरा
realme C75 5G में GalaxyCore GC32E2 सेंसर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/1.8 है और यह 5P लेंस के साथ आता है। कैमरा ऐप में नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड, स्ट्रीट मोड, स्लो मोशन, टाइम लैप्स, ड्यूल-व्यू वीडियो और Google Lens जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए फ्रन्ट पैनल में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
realme C75 5G की बैटरी
realme C75 5G में 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। कंपनी ग्राहकों को चार्जर बॉक्स में ही दे रही है।
realme C75 5G की कीमत
realme C75 5G स्मार्टफोन के 4GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत मात्र 12,999 रुपये रखी गई है। वहीं 6GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन की बिक्री फिलहाल realme की आधिकारिक वेबसाइट से की जा रही है।











