The amazing Vivo X300 Ultra : वीवो यूजर्स के लिए कंपनी ने बड़ा ऐलान कर दिया है। Vivo ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि वह भारत में अपना सबसे एडवांस कैमरा स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस फोन का पेज लाइव हो चुका है, जिससे इसके लॉन्च की तैयारियां साफ नजर आ रही हैं।
The amazing Vivo X300 Ultra : इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर भी इस डिवाइस को टीज़ किया गया है। खास बात यह है कि यह स्मार्टफोन 200MP कैमरा के साथ आएगा और उम्मीद है कि इसे मई में भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।

The amazing Vivo X300 Ultra: launch
Vivo X300 Ultra के इंडिया लॉन्च को लेकर अब तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। Vivo ने आधिकारिक तौर पर इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की एंट्री कंफर्म कर दी है, हालांकि अभी तक कंपनी ने इसकी सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में ब्रांड इस पर से भी पर्दा उठा सकता है और ऑफिशियल लॉन्च शेड्यूल सामने आ जाएगा।
The amazing Vivo X300 Ultra: वहीं, लीक रिपोर्ट्स और मार्केट में चल रही चर्चाओं की मानें तो वीवो X300 Ultra 5G को 7 मई के आसपास भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि लॉन्च के लगभग एक सप्ताह बाद, यानी 14 मई से इस प्रीमियम स्मार्टफोन की बिक्री शुरू हो सकती है। फिलहाल सभी की नजरें कंपनी की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, और जैसे ही लॉन्च डेट कंफर्म होगी, जानकारी को तुरंत अपडेट किया जाएगा।
The amazing Vivo X300 Ultra : camera setup
वीवो एक्स300 अल्ट्रा इंडियन मार्केट में वीवो का सबसे ताकतवर कैमरा फोन बनकर आएगा। कंपनी ने रिवील कर दिया है कि इस मोबाइल के साथ ZEISS Telephoto Extender Gen 2 Ultra और vivo Imaging Grip Kit भी पेश की जाएगी। ये एक्स्ट्रनल कैमरा किट फोन कैमरा के साथ जुड़कर बेहद ही शानदार फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी एक्सपीरियंस प्रदान करेगी। कहा जा सकता है कि इस विवो फोन में किसी DSLR Camera जैसी क्वालिटी मिल सकती है।
The amazing Vivo X300 Ultra : vivo X300 Ultra चाइना में पहले ही लॉन्च हो चुका है जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगा है। इस फोन में एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.68 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल wide-angle लेंस और एफ/2.57 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल periscope लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
The amazing Vivo X300 Ultra: processing
वीवो एक्स300 अल्ट्रा 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह सीपीयू 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए एक्स300 अल्ट्रा 5जी फोन में Adreno 840 जीपीयू लगाया गया है।
The amazing Vivo X300 Ultra:display
डिस्प्ले की बात करें तो यह विवो 5जी फोन 2800 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह 8T LTPO तकनीक वाली फ्लैट स्क्रीन है जो AMOLED पैनल पर बनी है। इस फोन डिस्प्ले पर 144Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 452 PPI का सपोर्ट मिलता है। यह विवो 5जी फोन 3D ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है।
The amazing Vivo X300 Ultra : power backup
पावर बैकअप के लिए vivo X300 Ultra 5G फोन में 7100एमएएच बैटरी लगाई गई है। यह 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। वहीं साथ ही वीवो फोन 40W wireless चार्जिंग तकनीक से भी लैस है। उम्मीद कर सकते हैं कि vivo X300 Ultra भारतीय बाजार में इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ बिकेगा।









