प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में फरवरी में होने वाले India AI Impact Summit की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह समिट देश की AI उपलब्धियों को समझने और सराहने का अवसर होगा।
बात के माध्यम से पीएम मोदी ने भारत में फरवरी के महीने में होने वाले महीने India AI Impact Summit की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा ये समिट देश की उपलब्धियों को महसूस करने और celebrate करने का अवसर होगा।
मेरे प्यारे देशवासियो, ‘मन की बात’ में हमें एक बार फिर कई अलग-अलग विषयों पर चर्चा करने का अवसर मिला । यह कार्यक्रम हम सभी को अपने देश की उपलब्धियों को महसूस करने और celebrate करने का अवसर देता है।
फरवरी में ऐसा ही एक और अवसर आ रहा है। अगले महीने India AI Impact Summit होने जा रही है। इस Summit में दुनियाभर से, विशेषकर Technology के क्षेत्र से जुड़े Expert भारत आएंगे। यह सम्मेलन AI की दुनिया में भारत की प्रगति और उपलब्धियों को भी सामने लाएगा। मैं इसमें शामिल होने वाले हर किसी का हृदय से अभिनंदन करता हूं। अगले महीने ‘मन की बात’ में India AI Impact Summit पर हम जरूर बात करेंगे।











