Xiaomi Watch S5 को कंपनी ने अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच के तौर पर चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह वियरेबल डिवाइस स्टाइलिश डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ आती है, जो यूजर्स को प्रीमियम एक्सपीरियंस देने का दावा करती है।
डिस्प्ले और डिजाइन
इस स्मार्टवॉच में 1.48 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 480 × 480 पिक्सल है। इसकी खासियत 2500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। वॉच में स्टेनलेस स्टील बॉडी दी गई है, जबकि मिडनाइट ब्लू वर्जन में सिरेमिक बेजल्स मिलते हैं। इसका सर्कुलर डायल और क्राउन बटन इसे क्लासिक लुक देता है।
पावरफुल हेल्थ फीचर्स
Xiaomi Watch S5 में हेल्थ ट्रैकिंग के लिए एडवांस सेंसर दिए गए हैं। इसमें चार लाइट और चार PD सेंसर शामिल हैं, जो हार्ट रेट को 98.4% तक सटीकता के साथ माप सकते हैं। इसके अलावा, यह स्लीप ट्रैकिंग और अन्य फिटनेस फीचर्स को भी सपोर्ट करती है।
बैटरी और परफॉर्मेंस
कंपनी के मुताबिक, यह स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर करीब 21 दिन तक चल सकती है, जो इसे लॉन्ग बैटरी लाइफ वाली डिवाइसेज में शामिल करता है। इसमें डुअल-फ्रीक्वेंसी GNSS चिप भी दी गई है, जिससे लोकेशन ट्रैकिंग बेहतर होती है।
स्मार्ट कनेक्टिविटी
यह वॉच Xiaomi Auto ऐप के जरिए वाहनों से कनेक्ट हो सकती है। साथ ही, यह शाओमी के स्मार्ट डोर लॉक और होम कैमरा सिस्टम के साथ भी काम करती है। यूजर अपनी कलाई पर ही घर की लाइव कैमरा फुटेज देख सकते हैं।
कीमत और वेरिएंट्स
Xiaomi Watch S5 की कीमत 1199 युआन (करीब ₹16,000) से शुरू होती है। यह स्टैंडर्ड वेरिएंट ब्लैक और सिल्वर रंगों में उपलब्ध है।
वहीं, eSIM वेरिएंट की कीमत 1399 युआन (करीब ₹18,500) है, जिसे Forged Carbon और Midnight Blue ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टवॉच कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराई गई है।











