HomeTechnologyU&i का नया ऑडियो धमाका, छोटे स्पीकर से लेकर Ultra Box तक...

U&i का नया ऑडियो धमाका, छोटे स्पीकर से लेकर Ultra Box तक सब लॉन्च

U&i ने भारतीय बाजार में अपने नए वायरलेस ऑडियो प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज पेश की है। कंपनी ने एक साथ नए ब्लूटूथ स्पीकर, Sonic सीरीज के कॉम्पैक्ट वायरलेस स्पीकर्स और Epic सीरीज के TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। नई रेंज में अलग-अलग बजट और जरूरत के हिसाब से कई विकल्प मिलते हैं।

खास बात यह है कि Sonic सीरीज के स्पीकर्स की कीमत महज 349 रुपये से शुरू होती है, जबकि कंपनी का प्रीमियम Ultra Box स्पीकर 600W आउटपुट के साथ आता है। इसके अलावा Epic Series TWS ईयरबड्स में 32dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन जैसे फीचर दिए गए हैं।

600W आउटपुट के साथ आया U&i Ultra Box

U&i Ultra Box (UiBS 5256) कंपनी के नए वायरलेस स्पीकर्स में सबसे दमदार मॉडल है। इसमें 600W आउटपुट दिया गया है, जो इसे तेज और पावरफुल ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए तैयार करता है। स्पीकर में Bluetooth 5.0 कनेक्टिविटी मिलती है और म्यूजिक के साथ रिएक्ट करने वाली LED लाइट्स भी दी गई हैं।

इसमें अलग-अलग कनेक्टिविटी मोड के साथ मीडिया कंट्रोल बटन दिए गए हैं, जिससे यूजर सीधे स्पीकर से ही म्यूजिक को कंट्रोल कर सकता है। U&i Ultra Box की कीमत 7,349 रुपये रखी गई है।

Sonic 18 सिर्फ 349 रुपये में

Sonic सीरीज में सबसे किफायती मॉडल Sonic 18 (UiBS 5157) है। इसकी कीमत 349 रुपये है और इसमें 5W ऑडियो आउटपुट मिलता है। स्पीकर USB और माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट करता है, जबकि चार्जिंग के लिए DC 5V सपोर्ट दिया गया है।

पोर्टेबिलिटी को ध्यान में रखते हुए इसमें बकल भी मिलता है, जिससे इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक इसमें एक साथ दो डिवाइसेज कनेक्ट करने की सुविधा भी दी गई है।

Sonic 19 और Sonic 20 में अलग-अलग ऑडियो सेटअप

Sonic 19 (UiBS 4275) में 10W आउटपुट मिलता है और कंपनी के अनुसार यह एक बार चार्ज करने पर 6 घंटे तक चल सकता है। इसकी कीमत 499 रुपये है। वहीं Sonic 20 (UiBS 459) की कीमत 349 रुपये रखी गई है। इसमें 8W आउटपुट के साथ Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी मिलती है। इस मॉडल में 52mm ड्राइवर्स दिए गए हैं और कंपनी का दावा है कि यह करीब 6 घंटे का प्लेबैक दे सकता है।

Sonic 21, 23 और 24 में TWS का फायदा

Sonic 21 (UiBS 5301) भी 8W आउटपुट के साथ आता है और इसमें दो स्पीकर्स को आपस में कनेक्ट करने का फीचर दिया गया है। इसकी कीमत 349 रुपये है। Sonic 23 (UiBS 5148) में भी 8W आउटपुट मिलता है और यह Bluetooth 5.4 के जरिए कनेक्ट होता है।

कंपनी के अनुसार इसमें करीब 4 घंटे का बैकअप मिलता है और इसकी कीमत 349 रुपये है। वहीं Sonic 24 (UiBS 5184) में 6W आउटपुट, Bluetooth 5.4 और TWS फंक्शन दिया गया है। इसकी मदद से दो स्पीकर्स को एक साथ कनेक्ट किया जा सकता है। इस मॉडल की कीमत भी 349 रुपये है।

Epic Series TWS Earbuds में 32dB ANC

स्पीकर के अलावा U&i ने Epic Series TWS Earbuds (TWS 7335) भी लॉन्च किए हैं। इन ईयरबड्स की सबसे बड़ी खासियत 32dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन है, जो आसपास के शोर को कम करने में मदद करता है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.0 सपोर्ट दिया गया है।

कंपनी का दावा है कि ईयरबड्स चार्जिंग केस के साथ कुल 50 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं। Epic Series TWS Earbuds की कीमत 1,049 रुपये रखी गई है। यानी कम बजट में ANC और नए Bluetooth वर्जन वाले TWS ईयरबड्स तलाश रहे ग्राहकों के लिए कंपनी ने एक नया विकल्प पेश किया है।

₹349 से शुरू हुई U&i की नई ऑडियो रेंज

कुल मिलाकर U&i ने इस बार बजट से लेकर हाई-पावर ऑडियो प्रोडक्ट्स तक कई विकल्प पेश किए हैं। Sonic सीरीज के ज्यादातर मॉडल 349 रुपये की कीमत पर आते हैं, जबकि 499 रुपये वाला Sonic 19 भी उपलब्ध है। दूसरी तरफ Epic Series TWS Earbuds 1,049 रुपये में ANC फीचर के साथ आते हैं।

वहीं 600W आउटपुट वाला Ultra Box 7,349 रुपये में कंपनी की नई रेंज का सबसे पावरफुल विकल्प है। ऐसे में U&i की नई लाइनअप में पोर्टेबल स्पीकर से लेकर पार्टी के लिए हाई-पावर स्पीकर और ANC ईयरबड्स तक कई तरह के ऑडियो प्रोडक्ट शामिल हैं।

Related Articles

Latest News