HomeTechnologyअनूठे फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ बेहद सस्ता 5G स्मार्टफोन itel Zeno...

अनूठे फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ बेहद सस्ता 5G स्मार्टफोन itel Zeno 5G+

स्मार्टफोन निर्माता आइटेल ने अपना नया सस्ता समर्टफोन itel Zeno 5G+ भारत में लॉन्च कर दिया है। भारत में itel Zeno 5G+ के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 10,299 रुपये रखी गई है, इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन के जरिए की जाएगी। जहां लॉन्च ऑफर के तहत 1 हजार का डिस्काउंट मिलेगा।

आइटेल ज़ेनो 5जी+ को कंपनी ने फेंटम क्रिस्टल और ओपल पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया है। आइटेल ने इस सस्ते स्मार्टफोन में लेटेस्ट और धांसू फीचर्स दिए हैं, जो प्रीमियम स्मार्टफोन में मिलते हैं।

itel Zeno 5G+ स्पेसिफिकेशन्स

itel Zeno 5G+ स्मार्टफोन में 120hz रिफ्रेश रेट, 240hz टच सेंपलिंग रेट और 260PPI के सपोर्ट वाला 6.67-इंच की एचडी+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा इसमें MediaTek Dimensity 6300 Octacore प्रोसेसर, जिसके साथ 2GHz तक की क्लॉक स्पीड वाला Cortex-A55 कोर और 2.4GHz तक की स्पीड वाला Cortex-A76 कोर दिया गया है। itel Zeno 5G+ में ‘मेमोरी फ्यूजन’ टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे 4GB रैम वेरिएंट में 4GB वचुर्अल रैम जोड़ी जा सकती है, यह मोबाइल LPDDR4X RAM तकनीक पर काम करता है।

itel Zeno 5G+ कैमरा

itel Zeno 5G+ के बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें LED फ्लैश से लैस एफ/1.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है, जिसके साथ सेकेंडरी लाइट सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रन्ट पैनल में 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

itel Zeno 5G+ बैटरी

itel Zeno 5G+ में 18W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह 32 दिन का स्टेंडबाय टाइम दे सकती है।

itel Zeno 5G+ फीचर्स

itel Zeno 5G+ को धूल और पानी से बचाने के लिए IP54 रेटिंग दी गई है और डिस्प्ले और बॉडी को सुरक्षा देने के लिए PANDA MN228 की लेयर चढ़ाई गई है। कंपनी का कहना है कि यह फोन -20°C से लेकर 70°C तक का तापमान झेल सकता है। इसमें IR Blaster लगा है जो स्मार्ट रिमोट की तरह काम कर सकता है।

Related Articles

Latest News