Vivo V30 5G: स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने यूजर्स को बड़ी राहत देते हुए अपने शानदार स्मार्टफोन Vivo V30 5G की कीमत में कटौती कर दी है। Flipkart big savings days sale में Vivo V30 5G ke 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट को 38,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। इस ऑफर में Vivo V30 5G पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।
इस ऑफर के तहत Vivo V30 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट को 29,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं 40,999 रुपये कीमत पर लिस्ट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट को 31,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Vivo V30 5G में 120Hz का रिफ्रेश रेट वाला FHD डिस्प्ले दिया गया है, वहीं डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Schott Alpha दिया गया है। साथ ही धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 की रेटिंग दी गई है। इसके अलावा Vivo V30 5G में परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।
Vivo V30 5G में 80W फ्लैश चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है।
Vivo V30 5G के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, 50MP का मैन कैमरा और साथ में 50MP तथा 2MP का सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रन्ट पैनल में 50MP का कैमरा दिया गया है।











