खुशखबरी , Vivo का नया स्मार्टफोन Vivo V70 FE जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। इसमें 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और AMOLED डिस्प्ले जैसे कमाल के फीचर्स मिल सकते हैं। मस्त कीमत के साथ जानें पूरी डिटेल ।
यह फोन 7000mAh की बड़ी बैटरी, शानदार 200MP कैमरा और eSIM सपोर्ट के साथ आ सकता है। देखिए इसकी अब तक सामने आई पूरी डिटेल्स।
Vivo V70 FE भारत में कीमत और लॉन्च टाइमलाइन
Vivo V70 FE की भारत में कीमत ₹35,000 से कम हो सकती है। यानी यह इंडोनेशिया की कीमत से थोड़ा सस्ता हो सकता है।
इंडोनेशिया में यह फोन 9 मार्च को लॉन्च हुआ था, जहां इसकी शुरुआती कीमत IDR 64,99,000 (करीब ₹35,000) है। वहीं, इसके अन्य वेरिएंट्स की कीमत लगभग ₹39,000 और ₹40,000 तक जाती है।
यह फोन वहां Blue, Light Purple और Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
रिपोर्ट की मानें तो , Vivo इस स्मार्टफोन को भारत में अप्रैल की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। लॉन्च के बाद इसे Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। साथ ही, भारत में यह फोन eSIM सपोर्ट के साथ आ सकता है।
Vivo V70 FE के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो भारतीय वेरिएंट में इंडोनेशियाई मॉडल जैसे ही फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस और 449ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आएगी।
यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर पर काम करेगा, जिसमें LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन में IP68 + IP69 रेटिंग भी दी जा सकती है, जिससे यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट होगा।
Vivo V70 FE कैमरा सैटअप
कैमरा की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
Vivo V70 FE दमदार बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में यह फोन काफी दमदार हो सकता है, क्योंकि इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।











