Vivo जल्द ही बाजार में दो नए स्मार्टफोन Vivo S30 और Vivo S30 Pro Mini 29 मई को लॉन्च करने वाला है। चीन में प्री-ऑर्डर के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट में हुई लिस्टिंग से दोनों स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स का खुलासा हुआ है।
लीक्स के अनुसार Vivo S30 और Vivo S30 Pro Mini को तीन रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स 12GB रैम और 256GB स्टोरेज, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज और 16GB रैम और 512GB स्टोरेज में लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही इसे चार कलर ऑप्शन मिंट ग्रीन, पीच पिंक, लेमन येल्लो और कोको ब्लैक में उतारा जा सकता है।
इसके अलावा Vivo S30 Pro Mini में 2.5डी ग्लास के साथ 6.31 इंच की LTPO OLED फ्लैट डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400e चिपसेट दिया जा सकता है। साथ ही 90W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6,500mAh की बैटरी मिल सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल में Sony IMX882 पेरिस्कोप सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है।
वहीं Vivo S30 में 6.67 इंच का 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर मिल सकता है। साथ में 90W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6,500mAh की बैटरी मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल में Sony IMX882 पेरिस्कोप सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है।










