Thursday, April 23, 2026
HomeTechnologyVivo X300 Ultra : भारत में तहलका मचाने आ रहा ! लॉन्च...

Vivo X300 Ultra : भारत में तहलका मचाने आ रहा ! लॉन्च डेट लीक, कैमरा होगा जबरदस्त

Vivo X300 Ultra : वीवो ने पिछले महीने चीन में अपनी ‘एक्स सीरीज’ का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra लॉन्च किया था, जो प्रीमियम सेगमेंट में कंपनी का अब तक का सबसे एडवांस 5G फोन माना जा रहा है।
यह डिवाइस 16GB RAM, लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 200MP के हाई-रेजोल्यूशन कैमरा सेटअप और बड़ी 7100mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है, जिससे साफ है कि यह फोन परफॉर्मेंस और फोटोग्राफी दोनों में दमदार एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।

अब रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है और इसकी लॉन्च टाइमलाइन भी सामने आने लगी है, जिससे टेक लवर्स के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है।

 

 Vivo X300 Ultra
Vivo X300 Ultra

 Vivo X300 Ultra :ताजा लीक के अनुसार Vivo X300 Ultra को भारत में 7 मई को लॉन्च किया जा सकता है। यह जानकारी टेक वेबसाइट Smartprix की रिपोर्ट के जरिए सामने आई है, हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक इस तारीख को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, इसलिए फिलहाल इसे केवल एक लीक ही माना जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि लॉन्च के लगभग एक सप्ताह बाद, यानी 14 मई से यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है।

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में Vivo इस डिवाइस को लेकर ऑफिशियल टीज़र जारी कर सकती है और लॉन्च से जुड़ी डिटेल्स को कन्फर्म कर सकती है। इससे यूजर्स को इस अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन के फीचर्स, कीमत और उपलब्धता से जुड़ी और ज्यादा सटीक जानकारी मिल पाएगी।

Vivo X300 Ultra : Features and Specifications

अब अगर Vivo X300 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो यह फोन 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 × 1260 पिक्सल है। यह 8T LTPO तकनीक वाली फ्लैट AMOLED स्क्रीन है, जो प्रीमियम विजुअल एक्सपीरियंस देने में सक्षम है। डिस्प्ले पर 144Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 452 PPI जैसी एडवांस खूबियां मिलती हैं। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है, जो सिक्योरिटी और स्पीड दोनों को बेहतर बनाता है।

Vivo X300 Ultra : Software and performance

सॉफ्टवेयर और परफॉर्मेंस की बात करें तो Vivo X300 Ultra एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। इसमें 3nm प्रोसेस पर बना लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है। यह चिपसेट 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग बेहद स्मूथ हो जाती है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 840 GPU दिया गया है, जो हाई-ग्राफिक्स गेम्स और विजुअल टास्क को आसानी से हैंडल करने में सक्षम है।

Vivo X300 Ultra : photography

फोटोग्राफी के लिए यह विवो 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.68 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल wide-angle लेंस और एफ/2.57 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल periscope लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Vivo X300 Ultra :  power backup

पावर बैकअप के लिए वीवो एक्स300 अल्ट्रा स्मार्टफोन 7100mAh बैटरी सपोर्ट करता है। यह 6 साल तक बैटरी हेल्थ के साथ आती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। वहीं साथ ही वीवो फोन 40W wireless चार्जिंग तकनीक से भी लैस है। उम्मीद कर सकते हैं कि vivo X300 Ultra इंडिया में इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च होगा।

Related Articles

Latest News