Xiaomi 17T: स्मार्टफोन मार्केट में अपनी पहचान मजबूत करने वाली Xiaomi ने भारत में अपनी नई T सीरीज का पहला स्मार्टफोन Xiaomi 17T लॉन्च कर दिया है।
कंपनी ने इस फोन को प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया है। इसमें Leica कैमरा सिस्टम, बड़ी बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले दिया गया है। Xiaomi 17T उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो कैमरा, गेमिंग और परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं चाहते।
कीमत और बिक्री की जानकारी
Xiaomi 17T को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 59,999 रुपये रखी गई है।
वहीं 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है। फोन की बिक्री शुरू हो चुकी है। ग्राहक इसे Xiaomi की वेबसाइट और Amazon से खरीद सकते हैं। लॉन्च ऑफर के तहत फोन पर 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
शानदार AMOLED डिस्प्ले के साथ प्रीमियम डिजाइन
Xiaomi 17T में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है। इस स्क्रीन का रेजोल्यूशन 2756×1268 पिक्सल है।
इसके अलावा इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इससे गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और आउटडोर इस्तेमाल का अनुभव बेहतर होगा। सुरक्षा के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
दमदार प्रोसेसर और तेज परफॉर्मेंस
Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 12GB LPDDR5X RAM और 256GB या 512GB UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है।
इससे ऐप्स जल्दी खुलेंगे और मल्टीटास्किंग आसान होगी। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 के साथ आता है। वहीं फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 रेटिंग दी गई है।
6500mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग
Xiaomi 17T की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh बैटरी है। कंपनी ने इसमें 67W HyperCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है।
बड़ी बैटरी की वजह से यूजर्स लंबे समय तक फोन इस्तेमाल कर पाएंगे। गेमिंग, वीडियो और सोशल मीडिया यूजर्स के लिए यह बैटरी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
Leica कैमरा से होगी शानदार फोटोग्राफी
कैमरा सेक्शन में Xiaomi 17T काफी खास है। फोन के पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी Leica कैमरा मिलता है।
इसके साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। इसके अलावा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी में भी मिलेगा लेटेस्ट सपोर्ट
Xiaomi 17T में 5G, USB Type-C पोर्ट, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, GPS और NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन की मोटाई 8.17mm और वजन करीब 200 ग्राम है।
कुल मिलाकर Xiaomi 17T एक ऐसा स्मार्टफोन है, जिसमें कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।











