Xiaomi 14 Civi के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन में f/1.63 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो शानदार डिटेल और लो-लाइट फोटोग्राफी में बेहतर प्रदर्शन करता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा भी दिया गया है, जिससे यूजर्स अलग-अलग शूटिंग मोड्स का मजा ले सकते हैं।
वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो क्लियर और शार्प इमेज क्वालिटी प्रदान करता है।
कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 5G, वाई-फाई 6, NFC, ब्लूटूथ 5.4, GPS और USB टाइप-C पोर्ट जैसे लेटेस्ट फीचर्स शामिल हैं, जो इसे एक मॉडर्न और फ्यूचर-रेडी डिवाइस बनाते हैं।
Xiaomi की स्थापना साल 2010 में बीजिंग में Lei Jun ने अपने छह सहयोगियों के साथ मिलकर की थी। उस समय लेई जून की उम्र लगभग 40 वर्ष थी। इससे पहले वह Kingsoft से जुड़े रहे और उन्होंने Joyo.com की स्थापना भी की थी, जिसे उन्होंने 2004 में Amazon को 75 मिलियन डॉलर में बेच दिया था।
अगस्त 2011 में Xiaomi ने अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च किया और कुछ ही वर्षों में कंपनी ने तेजी से ग्रोथ हासिल की। साल 2014 तक Xiaomi चीन में स्मार्टफोन बिक्री के मामले में सबसे बड़ा ब्रांड बन गया था। शुरुआत में कंपनी केवल अपने प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन बेचती थी, लेकिन बाद में इसने ऑफलाइन यानी रिटेल स्टोर्स भी खोल दिए।
साल 2015 तक Xiaomi ने स्मार्टफोन के अलावा कई तरह के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स बनाना शुरू कर दिया। 2020 में कंपनी ने 146.3 मिलियन स्मार्टफोन बेचे, वहीं इसके MIUI ऑपरेटिंग सिस्टम के 500 मिलियन से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स हो गए।
कैनालिस की रिपोर्ट के अनुसार, 2021 की दूसरी तिमाही में Xiaomi ने 17% मार्केट शेयर के साथ Apple Inc. को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन विक्रेता बनने का मुकाम हासिल किया। आज Xiaomi इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और स्मार्ट होम इकोसिस्टम के तहत टीवी, एयर प्यूरीफायर, ड्रोन, टॉर्च जैसे कई प्रोडक्ट्स भी बनाती है।