HomeTechnologyमार्केट में फिर मचाने आ रहा है Xiaomi का धमाका! दमदार बैटरी...

मार्केट में फिर मचाने आ रहा है Xiaomi का धमाका! दमदार बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर

चीनी टेक कंपनी Xiaomi ने हाल ही में अपनी फ्लैगशिप सीरीज के तहत Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को भारत में लॉन्च किया है। अब खबर है कि कंपनी इसी सीरीज में एक और नया मॉडल Xiaomi 17T जल्द बाजार में पेश करने की तैयारी कर रही है।

लीक्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन अप्रैल या मई में भारत में लॉन्च हो सकता है। कई टिप्स्टर्स ने इसके लॉन्च को लेकर दावा किया है, जिससे माना जा रहा है कि कंपनी इसे जल्द ही मार्केट में उतार सकती है।


कीमत को लेकर बड़ा खुलासा

टिप्स्टर Debayan Roy के मुताबिक Xiaomi 17T की भारत में कीमत करीब 55,000 रुपये हो सकती है। बताया जा रहा है कि कंपनी इस सीरीज में Xiaomi 17T Pro मॉडल भी पेश कर सकती है, लेकिन भारत में फिलहाल केवल स्टैंडर्ड वेरिएंट लॉन्च होने की संभावना है।


Leica कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में Leica ट्यून कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है। इसमें रियर साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें—

  • 50MP प्राइमरी कैमरा

  • 12MP सेकेंडरी सेंसर

  • 50MP टेलीफोटो कैमरा

वहीं Xiaomi 17T Pro में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा देखने को मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों ही स्मार्टफोन्स में 32MP फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।


दमदार बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर

लीक्स के मुताबिक Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ 6500mAh की बड़ी बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है। वहीं Xiaomi 17T Pro को कंपनी MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन फीचर्स के मामले में Redmi K90 Ultra जैसा हो सकता है, जिसे कंपनी चीन में अप्रैल में लॉन्च कर सकती है।

Related Articles

Latest News