Friday, April 17, 2026
HomeTechnologyXiaomi का नया दबंग स्मार्टफोन लॉन्च, 50MP सेल्फी और तगड़ा Snapdragon प्रोसेसर...

Xiaomi का नया दबंग स्मार्टफोन लॉन्च, 50MP सेल्फी और तगड़ा Snapdragon प्रोसेसर देख सब हैरान

स्मार्टफोन मार्केट में एक बार फिर Xiaomi ने बड़ा धमाका करते हुए अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra लॉन्च कर दिया है। यह फोन दमदार कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और बड़ी बैटरी के साथ आता है। खास बात यह है कि इसमें 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो इसे फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए शानदार बनाता है। आइए जानते हैं इस धांसू स्मार्टफोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में।

जानते है इसकी कीमत और ऑफर?

Xiaomi 17 Ultra के 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,39,999 रखी गई है। लेकिन इस फोन पर State Bank of India क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹10,000 तक बैंक डिस्काउंट मिलेगा। 13 मार्च से 17 मार्च तक अर्ली बर्ड ऑफर भी मिलेगा। इस दौरान ग्राहकों को करीब ₹19,999 का Xiaomi Professional Photography Kit Pro फ्री मिल सकता है।

इस स्मार्टफोन की बिक्री 18 मार्च से Amazon और Xiaomi India के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। यह फोन Black और White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

कमाल डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

इस फ्लैगशिप फोन में 6.9 इंच की Xiaomi HyperRGB OLED डिस्प्ले दी गई है।

  • रेजोल्यूशन: 2608×1200 पिक्सल
  • रिफ्रेश रेट: 1Hz–120Hz
  • टच सैंपलिंग रेट: 300Hz
  • पीक ब्राइटनेस: 3500 निट्स

परफॉर्मेंस के लिए इसमें पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है। फोन में 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Xiaomi HyperOS 2 पर चलता है।

6000mAh बैटरी और सुपर फास्ट चार्जिंग

फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही यह स्मार्टफोन IP65 + IP66 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है।

कैमरा सेटअप – फोटोग्राफी का किंग

Xiaomi 17 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है:

  • 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट)
  • 200MP टेलीफोटो कैमरा (OIS सपोर्ट)
  • 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी और AI फीचर्स

इस फोन में कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं:

  • 5G कनेक्टिविटी
  • Wi-Fi 7
  • Bluetooth 6.0
  • NFC और GPS
  • USB Type-C पोर्ट

सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक दिया गया है। साथ ही इसमें Xiaomi Hyper AI के कई फीचर्स मिलते हैं, जैसे: AI Writing, AI Speech Recognition, AI Interpreter, AI Search, AI Dynamic Wallpaper और AI Creativity Assistant।

Related Articles

Latest News