Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशभोपाल में शहरी विकास अभिकरण विभाग के खाते से 2.26 करोड़ रुपए...

भोपाल में शहरी विकास अभिकरण विभाग के खाते से 2.26 करोड़ रुपए की ठगी

भोपाल। एमपी की राजधानी भोपाल में भोपाल में सरकारी खाते से 2.26 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह व डिप्टी कलेक्टर निधि चौकसे के फर्जी हस्ताक्षर कर जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा) के खाते से रकम निकाल ली।

क्राइम ब्रांच ने पांच फर्म संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

डिप्टी कलेक्टर निधि चौकसे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बैंक ऑफ इंडिया सैफिया कॉलेज शाखा स्थित डूडा खाते से 9 मार्च 2026 को पांच चेक के जरिए 2 करोड़ 26 लाख 71 हजार रुपए निकाले गए। जांच में सामने आया कि चेक पर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर के हस्ताक्षर पूरी तरह फर्जी थे।

इतना ही नहीं आरोपियों ने 5 मार्च को कलेक्टर के लेटरहेड पर फर्जी आवेदन देकर खाते से मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी लिंक करवा ली थी। इस पर भी कूटरचित हस्ताक्षर और सील का इस्तेमाल किया गया।

शिकायत में डिप्टी कलेक्टर ने कहा कि डूडा कार्यालय के नाम से शाखा बैंक ऑफ इंडिया सैफिया कॉलेज भोपाल में खाता संचालित है। 17 मार्च 2026 को लीड बैंक मैनेजर भोपाल द्वारा समक्ष में अवगत कराया गया कि आपके खाते से अधिक राशि की निकासी की जा रही है।

उनके द्वारा अवगत कराए जाने के पश्चात् मेरे द्वारा उन्हें अवगत कराया गया कि इस कार्यालय द्वारा कोई भी चैक जारी नहीं किए गए हैं।

इस कारण उनके द्वारा मेरे कार्यालय में ही संबंधित बैंक मैनेजर को बुलाकर जानकारी ली गई। बैंक मैनेजर द्वारा जो दस्तावेज की छायाप्रतियां मुझे सोंपी गई हैं वह पत्र के साथ संलग्न हैं। इन दस्तावेजों पर मेरे एवं कलेक्टर महोदय के हस्ताक्षर पूर्णत: कूटरचित व फर्जी हैं।

Related Articles

Latest News