Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशMPPKVVCL के पाँच अधिकारियों सहित 7 कार्मिक आज हुए सेवानिवृत्त

MPPKVVCL के पाँच अधिकारियों सहित 7 कार्मिक आज हुए सेवानिवृत्त

बिजली कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक कार्यालय में सम्‍मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रबंध संचालक कार्यालय में कार्यरत लक्ष्मण प्रसाद त्रिपाठी एवं वाहन चालक दिलीप कुमार जायसवाल का आज उनकी सेवानिवृत्ति पर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध संचालक ने दोनों कर्मचारियों को शाॅल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उनके दीर्घकालीन योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

समारोह में प्रबंध संचालक ने कहा कि त्रिपाठी जी एवं जायसवाल जी ने वर्षों तक अपनी सेवाएं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से दीं, जो कंपनी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका अनुशासन और कार्य के प्रति समर्पण सभी कर्मचारियों के लिए एक आदर्श है। इस कार्यक्रम में दोनों कर्मचारियों के परिवारजन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिससे माहौल और भी आत्मीय एवं भावुक हो गया। सभी सहकर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें उज्जवल एवं सुखमय भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 

इसके साथ ही पूर्व क्षेत्र कंपनी में 5 अधिकारी भी आज सेवानिवृत्त हुए, जिसमें मुख्‍य अभियंता रीवा क्षेत्र इन्‍द्र कुमार त्रिपाठी रीवा, 36 वर्ष 10 माह की निष्‍ठापूर्वक सेवा के पश्‍चात् सेवानिवृत्त हुए। अधीक्षण अभियंता बाबु प्रसाद पटेल, मुख्‍य अभियंता (प्रवर्तन) कार्यालय जबलपुर से 34 वर्ष 1 माह की निष्‍ठापूर्वक सेवा के पश्‍चात् सेवानिवृत्त हुए। अधीक्षण अभियंता राघवेन्‍द्र प्रसाद मिश्रा अधीक्षण अभियंता (संचा./संधा.) कार्यालय सिंगरौली से 32 वर्ष 11 माह सेवा के पश्‍चात् सेवानिवृत्त हुए।

वहीं कार्यपालन अभियंता गुनेन्‍द्र कुमार चन्‍द्रात्रे कार्यपालन अभियंता (एसटीएम- एसटीसी) कार्यालय पन्‍ना से 38 वर्ष 9 माह की सेवा पश्‍चात् सेवानिवृत्त हुए। सहायक अभियंता बृजेश कुमार अग्रवाल सहायक अभियंता (संचा./संधा.) संभाग कार्यालय छतरपुर से 36 वर्ष 5 माह की निष्‍ठापूर्वक सेवा के पश्‍चात् सेवानिवृत्त हुए। कंपनी प्रबंधन ने इनके उज्‍जवल भविष्‍य की कामना की है।

Related Articles

Latest News