Homeमध्य प्रदेशहड्डी गोदाम में बारात पर हुआ विवाद घोड़ी वाले की चाकू मारकर...

हड्डी गोदाम में बारात पर हुआ विवाद घोड़ी वाले की चाकू मारकर हत्या

जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के हनुमानताल थानान्तर्गत हड्डी गोदाम के समीप बीती देर रात बारात में हुए विवाद पर एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि एक घायल बताया जाता है.

घटना के संबंध में पुलिस के मुताबिक घटना स्लाटर हाउस के समीप रात 12.30 बजे के लगभग घटित हुई. जहां कुछ बदमाशों ने मोहम्मद सादिल उर्फ मोनू (24) वर्ष पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर अवस्था में घायल मोनू को परिजन जिला चिकित्साल विक्टोरिया लेकर पहुंचे, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.
घोड़ी हटाने पर विवाद

बताया जाता है कि मृतक मोनू बारात में घोड़ी उपलब्क्ध कराने का काम करता था. इसी दौरान उसका विवाद घोड़ी हटाने पर जीशान नामक युवक से हुआ था. माना जा रहा है कि जीशान ने ही चाकुओं से हमला कर वारदात की है.

वहीं परिजनों के मुताबिक मानू बारात से लौटने के बाद घोड़ी बांधकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में 5-6 लोगों ने उसे घेरकर हमला कर दिया। वहीं पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है.

Related Articles

Latest News