Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशपिकअप की टक्कर लगते ही उछलकर दूर जा गिरा बाइक सवार परिवार,...

पिकअप की टक्कर लगते ही उछलकर दूर जा गिरा बाइक सवार परिवार, पति-बेटी घायल, जबलपुर रेफर

मंडला। एमपी के मंडला स्थित भावल चौराहा पर उस वक्त चीख पुकार मच गई जब तेज गति से आए पिकअप वाहन ने मोटर साइकल सवार परिवार को टक्कर मार दी।

पिकअप की टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे, हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति व बेटी के शरीर पर गंभीर चोटें आई है।

बताया गया है कि कोंडरा निवासी उमेश विश्वकर्मा उम्र 50 वर्ष अपनी पत्नी यमुना 45 वर्ष व बेटी संगीता 18 वर्ष को बाइक में बिठाकर घर से किसी रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकले।

उमेश जब भावल चौराहा से आगे बढ़ रहे थे, इस दौरान पीछे से आए पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर सड़क पर काफी दूर जा गिरे। राह चलते लोगों सहित आसपास के लोगों ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए।

पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने यमुना विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया। हादसे में महिला के पति उमेश विश्वकर्मा पैरों में गंभीर चोटें आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है।

वहींए उनकी 18 वर्षीय बेटी संगीता विश्वकर्मा का इलाज नारायणगंज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर पिकअप वाहन जब्त कर लिया हैै।

Related Articles

Latest News