Thursday, April 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशJabalpur:लम्हेटा घाट में ट्रक की चपेट में आने से 1 महिला की...

Jabalpur:लम्हेटा घाट में ट्रक की चपेट में आने से 1 महिला की मौत

Jabalpur: बीती रात घटित हुई हृदय विदारक घटना में सुबह उस वक्त नया मोड़ आ गया जब सड़क हादसे में जान गवा चुकी महिला के परिजनों ने महिला के साथ मोपेड वाहन चला रहे अनिल पचौरी नामक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाते हुए तिलवारा थाने के सामने चक्का जाम कर दिया.

आपको बता दे कि बीती रात लम्हेटा बाईपास पर एक बड़ा सड़क हादसा उस वक्त हुआ जब कोकिला रिसॉर्ट के मालिक अनिल पचौरी एक महिला स्वरूपा झारिया के साथ चौकीताल स्थित अपने फॉर्महाउस जा रहे थे, उसी दौरान नागपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात लोडिंग वाहन ने उन्हें जोर दार टक्कर मार दी.

Jabalpur अज्ञात ट्रक फरार 

इस हादसे में मोपेड वाहन चला रहे अनिल पचौरी तो उछलकर दूर गिरे लेकिन महिला ट्रक की चपेट में आ गई और ट्रक के चक्कों में फंस कर उसके कई टुकड़े हो गए, इस मामले में अज्ञात ट्रक फरार बताया जा रहा है, जिसके बाद सूचना पर पहुंची तिलवारा पुलिस ने एनएचएआई की एंबुलेंस की मदद से सड़क पर फैले शव के अवशेषों को उठाकर मेडिकल कॉलेज भेजा.

Jabalpur
Jabalpur
Jabalpur षड्यंत्र के होने की आशंका

जहां सुबह मृतका का पीएम हुआ और पंचनामा कार्यवाही कर शव परिजनों को सौंप दिया गया,लेकिन परिजन शव को मुक्ति धाम ले जाने की वजह किसी षड्यंत्र के होने की आशंका के चलते सीधे तिलवारा थाने ले कर पहुंच गए, और सड़क पर चक्का जाम कर दिया, परिजनों की मांग थी घर से बुलाकर लेजाने के बाद उक्त हादसा घटित होना, संदेह को जन्म देता है.

Jabalpur होटल मालिक की विधिवत जांच

वहीं क्षेत्रीयजनो ने आरोप लगाए है कि रात्रि में महिला को घर से लेजाने वाले होटल मालिक की विधिवत जांच हो , कारण हादसे में वाहन सवार चालक का सकुशल बच जाना और उसमें बैठी महिला का क्षतविक्षत हो जाना जांच का विषय है.

Jabalpur
Jabalpur

इस पूरे घटना क्रम में एक और गंभीर बात निकल कर सामने आई है जिसमें पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है कि जो कैमरे चौराहे पर एनएचएआई द्वारा लगाए गए है वो बंद है, जिसके कारण हादसे के कोई फुटेज मिल नहीं पाए है, जिसके बाद इस घटना क्रम से एनएचएआई की एक बड़ी लापरवाही उजागर हुई है, इसके साथ ही एनएचएआई से गुजरने वाले वाहनों में गौवंश तस्करी के साथ अन्य मादक पदार्थों को ढो रहे वे तमाम वाहन गुजर जाते है.

सबसे बड़ी बात ये है कि पल पल इंडिया की टीम ने जब एनएचएआई अधिकारी महेंद्र सिंह राजपूत से संपर्क करना चाहा तो उन्होंने समय न होने की बात कहते हुए बात को तक दिया.

Related Articles

Latest News