Homeमध्य प्रदेशदीये की बाती से मकान में भड़की आग, मची अफरातफरी

दीये की बाती से मकान में भड़की आग, मची अफरातफरी

जबलपुर। एमपी के जबलुपर के उपनगरीय क्षेत्र रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी चौक के समीप स्थित शंकर मंदिर के पास एक रिहायशी मकान में अचानक भीषण आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा वीरेंद्र ठाकुर के निवास पर घटित हुआ, जहां देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया।

जांच में आग लगने की वजह घर के मंदिर में जल रही पूजा की दिया-बाती से निकली चिंगारी बताई जा रही है। इस घटना में घर के भीतर रखा लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। हादसे के दौरान घर में मौजूद गैस सिलेंडरों के कारण किसी बड़े धमाके की आशंका बनी हुई थी, जिसे दमकल कर्मियों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए समय रहते बाहर निकाल लिया।

Related Articles

Latest News