Thursday, February 12, 2026
Homeमध्य प्रदेशशादी का झांसा देकर नाबालिगा का अपहरण, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा..!

शादी का झांसा देकर नाबालिगा का अपहरण, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा..!

सागर। एमपी के सागर में मोती नगर से नाबालिगा को शादी का झांसा देकर अपहरण करने वाले आरोपी युवक प्रमोद अहिरवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिगा को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

पुलिस के अनुसार 16 जनवरी को 17 वर्षीय किशोरी दोपहर करीब 2.30 बजे मोहल्ले में दुकान जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश कीए लेकिन उसका पता नहीं चला।

इसके बाद उन्होंने मोहल्ले के ही एक युवक प्रमोद अहिरवार पर संदेह जताया कि उसने बेटी का अपहरण किया है। जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी।

आज पुलिस ने साइबर सेल की मदद से नाबालिग की लोकेशन ट्रेस की और दबिश देकर उसे दस्तयाब कर लिया। थाने लाकर किशोरी के बयान दर्ज किए गए।

पीडि़ता ने अपने बयानों में बताया कि आरोपी प्रमोद अहिरवार उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने आरोपी प्रमोद अहिरवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Related Articles

Latest News