Sunday, March 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशसेंट्रल बैंक में खिड़की तोड़कर घुसा चोर, अलार्म बजते ही भागा

सेंट्रल बैंक में खिड़की तोड़कर घुसा चोर, अलार्म बजते ही भागा

दमोह। एमपी के दमोह में हटा स्थित सेंट्रल बैंक में देर रात चोरी की नियत से घुसा चोर अलार्म बजते ही भाग निकला। अलार्म बजने की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने जांच के दौरान पाया किया किसी प्रकार की चोरी नहीं हुई है।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार हटा स्थित सेंट्रल बैंक के पीछे की खिड़की तोड़कर चोर अंदर घुसा। वह चोरी करने की कोशिश में लगा था तभी बैंक का अलार्म बज गया।

अलार्म बजते ही चोर खिड़की से कूदकर भाग निकला, चोरी की कोशिश की खबर मिलते ही बैंक कर्मचारी व अधिकारी पहुंच गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच का निरीक्षण किया।

यहां तक कि एक्सपर्ट टीम ने आरोपी के फिंगर प्रिंट भी लिए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। निरीक्षण में पाया गया कि लॉकर पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की चोरी नहीं हुई।

पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधन को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं लेकिन वे स्पष्ट नहीं हैं।

Related Articles

Latest News