Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशपन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बाघ ने गांव में घुसकर...

पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बाघ ने गांव में घुसकर 11 साल के बच्चे को किया शिकार

पन्ना. पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन के अंतर्गत ग्राम जरधोबा में खेत में टाइगर ने एक बच्चे को शिकार बना लिया. इससे जरधोबा सहित आसपास के गांवों में दहशत फैल गई. ग्राम जरधोबा के तलैया के पास स्थित महेंद्र पटेल के खेत में टाइगर ने शुक्रवार 23 जनवरी की सुबह करीब 5:30 पर एक बच्चे पर हमला किया. ये बच्चा खेत में बनी एक झोपड़ी से दूसरी झोपड़ी में आटा लेकर जा रहा था. इसी दौरान बाघ ने उसका शिकार कर लिया.

ग्रामीणों का कहना है कि सरसों के खेत में छुपे टाइगर ने बच्चे पर अचानक हमला बोल दिया. बच्चे के शरीर का अधिकांश हिस्सा बाघ खा गया. जैसे ही इस घटना की जानकारी परिजनों को लगी तो ग्रामीणों को सचित किया गया. मौके पर ग्रामीणों के साथ ही वन विभाग का अमला पहुंचा. जिस जगह पर बाघ ने बच्चे को जिंदा चबा डाला, वहां वन विभाग की टीम ने निरीक्षण किया. मौके पर टाइगर के पगमार्क मिले हैं.

Related Articles

Latest News