Thursday, April 30, 2026
Homeमध्य प्रदेशट्राला ने रौंद दी तीन कार, एक दूसरे पर चढ़ी गाडिय़ां, एएसआई...

ट्राला ने रौंद दी तीन कार, एक दूसरे पर चढ़ी गाडिय़ां, एएसआई की पत्नी की मौत,

बैतूल। एमपी के बैतूल स्थित बरेठा घाटपर आज दोपहर तीन बजे के लगभग चीखपुकार मच गई, जब तेज रफ्तार ट्राले ने एक के बाद एक चार गाडिय़ों को टक्कर मारकर रौंद दिया।

हादसा इतना भीषण था कि तीनों कारों एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गईं जबकि बाइक उनके नीचे दब गई। हादसे में बाइक सवार एएसआई बुरी तरह घायल हो गए, उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत गई। हादसे के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। वहीं ट्राला चालक मौका पाकर भाग निकला।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बैतूल के बरेठा घाट पर एक कंटेनर चढ़ाई से नीचे आ रहा था। उसे साइड देने के लिए घाट चढऩे वाले लोगों ने अपने वाहन किनारे लगा लिए। इसी दौरान पीछे से ट्राले ने तीन कारों और एक बाइक को टक्कर मार दी।

ट्राला की टक्कर लगते ही वाहन सवार लोगों में चीख पुकार मच गई, यहां पर राह चलते लोगों ने भी शोर मचाना शुरु कर दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन कार एक दूसरी पर चढ़ गई, िजिसके नीचे मोटर साइकल सवार एएसआई दम्पति आ गए।

हादसे में एएसआई चिमनलाल भलावी घायल हो गई। वहीं उनकी पत्नी सुनीता के शरी पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। चिमनलाल भलावी विदिशा जिला विशेष शाखा में पदस्थ रहे, जो बीते छह माह से बैतूल में अटैच्ड हैं।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने कार सवार घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

Related Articles

Latest News