Wednesday, April 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशदोस्त को वीडियो कॉल कर फांसी पर लटका युवक, बोला ,वो मुझे...

दोस्त को वीडियो कॉल कर फांसी पर लटका युवक, बोला ,वो मुझे रेप के मामले में फंसाने की धमकी दे रहे

दमोह। एमपी के दमोह स्थित मोहरई गांव में आज उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब एक युवक रोहित राय ने अपने दोस्त को वीडियो कॉल करते हुए फांसी लगा ली।

रोहित राय द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर मिलते ही परिजनों सहित रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए, जिन्होने इस मामले में धमकी देने वाले युवक घनश्याम अहिरवार के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की है।

बताया गया है कि आत्महत्या से पहले रोहित राय ने अपने गले में फांसी का फंदा डालकर एक पेड़ पर चढ़कर दोस्त को वीडियो कॉल किया। उसने अपने दोस्त को बताया कि वह एक गंभीर समस्या से जूझ रहा है।

इस दौरान उसका दोस्त उसे लगातार समझाने का प्रयास करता रहा, लेकिन कुछ ही देर बाद रोहित ने फंदे से कूदकर अपनी जान दे दी। वीडियो कॉल पर रोहित ने अपने दोस्त सत्यम को बताया कि गांव का ही घनश्याम अहिरवार नामक युवक उसे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर पैसों की मांग रहा है।

अब बर्दाश्त नहीं होता। रोहित ने बताया कि वह घनश्याम को पहले ही 2 लाख रुपए दे चुका था और अब उससे 50 हजार रुपए और मांगे जा रहे हैं। पैसे न देने पर उसे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी जा रही थी।

जिससे वह आत्महत्या करने पर मजबूर हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएगे, उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

दोस्त ने दिया बड़े भाई का वास्ता-

बातचीत के दौरान रोहित का देस्त सत्यम उसे समझाने की बार-बार कोशिश की थी, वह कहता रहा कि अगर तुम मुझे बड़ा भाई मानते हो तो ऐसा कुछ नहीं करो। मैं तुम्हारे पास अभी 50 हजार रुपए लेकर आ रहा हूं।

बताओं तुम कहां हो। इस पर रोहित पहले हंसता है उसके बाद सिर पर हाथ रखता है। उसकी आंखों से आंसू आने लगते हैं।

Related Articles

Latest News