शिवपुरी। एमपी के शिवपुरी में आज करेरा क्षेत्र में आनंद सागर मंदिर के सामने चीख पुकार मच गई। जब पैदल आए बदमाशों ने वकील संजय कुमार सक्सेना को गोली मारकर हत्या कर दी।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, देखा तो वकील खून से लथपथ हालत में मृत पड़े है। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी। वहीं घटना को लेकर वकीलों में आक्रोश व्याप्त रहा।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार घिरियाली मोहल्ला पुराना बाजार निपवासी संजय सक्सेना रोज की तरह आज भी मोटर साइकल से कोर्ट जाने के लिए निकले।
जब वे करेरा इलाके के किले के पीछे स्थित आनंद सागर मंदिर के सामने से गुजर रहे थे। इस दौरान सामने से आए बदमाश ने संजय को गोली मार दी। गोली लगते ही संजय मोटर साइकल सहित गिर गए।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने संजय सक्सेना को खून से लथपथ हालत में देखा तो पुलिस को खबर देकर अस्पताल पहुंचाया।
जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद संजय सक्सेना को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता अस्पताल पहुंच गए, जिन्होने घटना पर आक्रोश जताया।
जमीन का केस जीतने पर कुछ लोग रंजिश रखे थे-
घटना को लेकर एडवोकेट संजय सक्सेना के भाई एडवोकेट कुलदीप सक्सेना ने आरोप लगाया है कि उनके भाई की हत्या गांव सिगदाऊआ के कुछ लोगों ने रंजिश के चलते कराई है।
संजय ने गांव में किशोरी जाटव की जमीन का केस लड़ा थाए जिसमें किशोरी जाटव जीत गया था। केस हारने के बाद से आरोपी लगातार धमकियां दे रहे थे कि वे आगे उनके खिलाफ कोई केस न लड़ें।
उन्हें जान से मारकर फेंक देने की धमकी दी गई थी। इसके बावजूद संजय सक्सेना मिठुआ जाटव के पक्ष में एक अन्य जमीन विवाद का केस लड़ रहे थे।











