Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशपंजाब से आप विधायक एमपी के शिवपुरी से गिरफ्तार, रेप केस में...

पंजाब से आप विधायक एमपी के शिवपुरी से गिरफ्तार, रेप केस में पुलिस कर रही थी तलाश, 3 साथियों को भी पकड़ा

शिवपुरी। पंजाब के पटियाला की पुलिस ने दो साल पुराने रेप केस में 6 महीने से फरार चल रहे आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत पठानमाजरा को मध्य प्रदेश के ग्वालियर-शिवपुरी बायपास से गिरफ्तार किया है। वे पंजाब की सनौर सीट से पहली बार विधायक बने थे।

भगोड़ा घोषित किए जा चुके और ऑस्ट्रेलिया भाग गए विधायक को पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए भारत लौटने के 5 दिन बाद दो दिन के लगातार ऑपरेशन के बाद पकड़ा है। इस कार्रवाई के दौरान उनके 3 साथियों को भी हिरासत में लिया गया है। इसके पटियाला पुलिस की टीम आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए सभी को अपने साथ पंजाब ले गई है। इस मामले को लेकर शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि इस संबंध में शिवपुरी पुलिस को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी।

He was absconding for six months and a lookout circular was issued

हरमीत पठानमाजरा दो साल पुराने रेप केस में वांछित थे और पिछले छह महीने से फरार चल रहे थे। उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। जानकारी के अनुसार पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए वह ऑस्ट्रेलिया भाग गए थे और हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए पांच दिन पहले ही भारत लौटे थे।

Caught on bypass after 2 days of operation-

पटियाला पुलिस ने शिवपुरी जिले में दो दिन के सुनियोजित ऑपरेशन के बाद उन्हें पकड़ा। विधायक को उस समय दबोचा गया जब वह ग्वालियर से शिवपुरी की ओर आने वाले बायपास हाईवे से गुजर रहे थे। पुलिस ने विधायक के साथ मौजूद उनके तीन साथियों को भी हिरासत में लिया है।

He had been declared a fugitive, so the local police were not informed.

पटियाला पुलिस का कहना था कि आरोपी विधायक को कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित किया जा चुका था। इसी कारण इस गिरफ्तारी के दौरान स्थानीय पुलिस को सूचना देना आवश्यक नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि विधायक भगोड़ा घोषित नहीं होतेए तो स्थानीय पुलिस को सूचित करना अनिवार्य होता। यह पूरी कार्रवाई एक सुनियोजित ऑपरेशन का हिस्सा थी। जिसमें दो दिन की लगातार ट्रैकिंग के बाद पुलिस टीम को सफलता मिली।

Related Articles

Latest News