Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशप्रेमी ने गेस्ट हाउस में की महिला की गला रेतकर हत्या,10 साल.......

प्रेमी ने गेस्ट हाउस में की महिला की गला रेतकर हत्या,10 साल…….

शिवपुरी। एमपी के शिवपुरी में नरवर क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में महिला रिंकी कोली की उसके प्रेमी गोकुल ने ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी। कमरे में खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कम्प मच गया। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी गोकु ल को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मगरौनी चौकी क्षेत्र के इमलिया गांव निवासी गोकुल कोली और रिंकी कोली के बीच पिछले लगभग 10 वर्षों से प्रेम संबंध थे। दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत भी हुई थी। लेकिन इस पर सहमति नहीं बन पाई। इसके बावजूद दोनों संपर्क में रहे। बताया गया है कि रिंकी का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था और इसी कारण गोकुल के साथ कई बार मारपीट भी की गई थी।

कुछ साल पहले रिंकी की शादी ग्वालियर क्षेत्र के एक युवक से हुई थी और वह दो बच्चों की मां भी बनी। हालांकि पिछले लगभग दो वर्षों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा थाए जिसके कारण रिंकी का मायके आना-जाना बढ़ गया था। इसी अवधि में रिंकी और गोकुल के बीच फिर से संपर्क हो गया। यह भी सामने आया है कि लगभग एक साल पहले रिंकी के परिजनों ने गोकुल के साथ फिर से मारपीट की थी।

घटना वाले दिन रिंकी अपने मायके में थी। दोनों अलग.अलग बहाने बनाकर सुबह करीब 10 बजे नरवर पहुंचे। उन्होंने अमर शांति गेस्ट हाउस में एक कमरा किराए पर लिया। कमरे के अंदर किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर गोकुल ने ब्लेड से रिंकी का गला रेत दियाए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद गोकुल खुद गेस्ट हाउस के रिसेप्शन पर गया और रिसेप्शनिस्ट को घटना की जानकारी दी।

रिसेप्शनिस्ट ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे से महिला का शव बरामद कर आरोपी गोकुल को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Latest News