Wednesday, January 21, 2026
Homeमध्य प्रदेशअलर्ट: बढ़ेगा नर्मदा नदी का जल स्तर, आज बढाई जायेगी बरगी बांध...

अलर्ट: बढ़ेगा नर्मदा नदी का जल स्तर, आज बढाई जायेगी बरगी बांध से पानी निकासी की मात्रा

जबलपुर के बरगी बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने आज शुक्रवार 25 जुलाई को सुबह 11 बजे इससे वर्षा जल निकासी की मात्रा 10 हजार 595 क्यूसेक से बढ़ाकर 40 हजार 259  क्यूसेक की जायेगी। इसके लिये बांध के आधा-आधा मीटर की औसत ऊंचाई तक खुले पाँच जलद्वारों के स्थान पर 1.21 मीटर की औसत ऊंचाई तक सात जल द्वारों को खोला जायेगा।

बरगी बांध से जल निकासी की मात्रा बढाये जाने से निचले क्षेत्र में नर्मदा नदी के वर्तमान जल स्तर में 2 से 3 फुट की वृद्धि हो सकती है। कार्यपालन यंत्री बरगी बांध राजेश सिंह गौंड बांध के निचले क्षेत्र के निवासियों से नर्मदा नदी के घाटों से सुरक्षित दूरी बनाये रखने की अपील की है।

कार्यपालन यंत्री बरगी बांध राजेश सिंह गौंड के अनुसार बरगी बांध के ऊपरी क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण गुरुवार 24 जुलाई की रात 8 बजे इसका जल स्तर 419 मीटर रिकार्ड किया गया था और इस समय बांध में 36 हजार 868 क्यूसेक वर्षा जल प्रवेश कर रहा था।

ज्ञात हो कि बरगी बांध का पूर्ण जलभराव स्तर 422.76 मीटर है। बांध के ऑपरेशनल मैन्युल के अनुसार 31 जुलाई तक इसका जलस्तर 417.50 मीटर रखा जाना प्रस्तावित है।

Related Articles

Latest News