Sunday, March 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशपुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

रीवा । “प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया जाता है तो उसे सम्मान मिलता है। प्रोत्साहन से प्रतिभाओं का विकास होता है। विद्यार्थी देश हित में कार्य करे अच्छे से अध्ययन करे तो निश्चत रूप से प्रधानमंत्री जी का 2047 तक विकसित भारत निर्माण का सपना पूर्ण हो सकेगा।

“उक्ताशय के विचार अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के कुलगुरू डॉ. राजेन्द्र कुररिया ने साइंस कॉलेज के वार्षिक उत्सव के अंतिम दिन पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किये। आपने भारतीय ज्ञान परंपरा का महत्व बताया।

कार्यकम की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिखा सक्सेना ने कहा कि शानदार वार्षिक स्नेह सम्मेलन के उपरांत विद्यार्थियों से बेहतरीन परीक्षा की तैयारी की अपेक्षा है। अपना लक्ष्य निर्धारित करें तथा नियम पूर्वक अनुशासन से कड़ी मेहनत द्वारा परीक्षा में प्रथम श्रेणी में सभी उत्तीर्ण हो।

डॉ. ज्योति श्रीवास्तव तथा डॉ. प्रीति पांडे ने कार्यकम का संचालन तथा अभार प्रदर्शन स्नेह सम्मेलन प्रभारी डॉ. वर्षा अगलावे द्वारा किया गया।

इसके बाद महाविद्यालय का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह प्रारंभ हुआ। वर्ष भर महाविद्यालय में चलने वाली शैक्षणेत्तर गतिविधियों जैसे साहित्य, कीड़ा, सांस्कृतिक इत्यादि कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

डॉ. एस. एन. शुक्ला तथा डॉ. रमेश शुक्ला के संयोजन में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में हिन्दी तथा अंग्रेजी विभागों द्वारा आयोजित साहित्यिक गतिविधियों, रूपांकन प्रतियोगिताओं के अंतर्गत ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता, पूजा थाल प्रतियोगता, गिफ्ट पैकिंग, विज्ञान तथा कला प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर अंतरमहाविद्यालयीन तथा विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वोत्तम प्रदर्शन करने बाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वार्षिक स्नेह सम्मेलन में नृत्य (समूह तथा स्थल) नाटक, माइम तथा अन्य प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को भी इस अवसर पर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सुनीता शर्मा, डॉ. राजेश तिवारी, डॉ. जया बाजपेयी, डॉ. राजश्री कपूर, डॉ. सुमन प्रभाकर, डॉ. ओम प्रकाश साहू, डॉ. रूपाली जैन, डॉ. विनीता रतौनिया, डॉ. राजश्री कपूर, डॉ.सोहनी जैन, अंजलि मिश्रा, श्री मुकेश चतुर्वेदी सहित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का योगदान रहा।

Related Articles

Latest News