जबलपुर. एमपी के जबलपुर शहर के गढ़ा थाना क्षेत्र के मदनमहल चौक पर देर रात सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। करीब डेढ़ बजे 17 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान ऋषभ राजपूत (17) निवासी सिद्धबाबा बस्ती, लाल माटी (थाना घमापुर) के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही गढ़ा थाना पुलिस और सीएसपी आशीष जैन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।
The miscreants came on 5 bikes, surrounded and attacked
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऋषभ बाइक से छोटी लाइन से मेडिकल की ओर जा रहा था। जैसे ही वह मदनमहल क्षेत्र में शुभम अस्पताल के पास पहुंचा, तभी 5 बाइक पर सवार करीब 8 से 10 बदमाशों ने उसे रोक लिया। बिना किसी बातचीत के आरोपियों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
युवक ने बचने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और लगातार वार करते रहे। सीने और पेट में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही लहूलुहान हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग उसे पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Another youth injured, role suspected
वारदात के कुछ देर बाद करीब 20 वर्षीय एक युवक घायल हालत में थाने पहुंचा, जिसे चाकू लगा हुआ था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, घायल युवक मृतक का दोस्त है या वारदात में शामिल आरोपी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पीडि़त अभी बोलने की स्थिति में नहीं है। उसके बयान के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।











