जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित खितौला क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास एक महिला से ठगी का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो युवकों ने पता पूछने के बहाने महिला का सोने का मंगलसूत्र और अंगूठी लेकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मी पटेल उम्र 60 वर्ष घर के बाहर मवेशियों का कचरा फेंकने जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और रास्ता पूछा। युवकों ने महिला को समझाते हुए कहा कि सोना पहनना सुरक्षित नहीं है। उनकी बातों में आकर महिला ने अपना मंगलसूत्र और अंगूठी उतार ली।
बदमाशों ने गहनों को नकली बताते हुए देखने की बात कही। महिला जैसे ही गहने दिखाने लगी, आरोपियों ने झपट्टा मारकर जेवर ले लिए। पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। खितौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है।











