Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशअधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के कैलेण्डर का चैतन्यानंद महाराज ने किया विमोचन

अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के कैलेण्डर का चैतन्यानंद महाराज ने किया विमोचन

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के नववर्ष कैलेण्डर का विमोचन सिविक सेंटर स्थित मां बगुलामुखी मंदिर के महंत चैतन्यानंद महाराज, सलाहकार भाई योगेन्द्र दुबे द्वारा किया गया।

कैलेण्डर में मप्र शासन के कर्मचारियों की योजनायें, जनोपयोगी फोन नंबर, ऐच्छिक स्वेच्छिक एवं सार्वजनिक अवकाश आदि की जानकारी उपलब्ध है, जिसका कर्मचारियों द्वारा वर्षभर उपयोग किया जाता है। कर्मचारियों की अनेकों उपयोगी जानकारियां कैलेण्डर में समाहित की गई है।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, संतोष मिश्रा, विश्वदीप पटैरिया, संजय यादव, धीरेन्द्र सिंह, रविकांत दहायत, बृजेश मिश्रा, इन्द्रप्रताप यादव, छविकान्त कोरी, प्रदीप पटेल, अर्जुन सोमवंशी, राजू मस्के आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Latest News