Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP में मौसम के बदले रंग: कहीं तेज गर्मी, तो कहीं बारिश...

MP में मौसम के बदले रंग: कहीं तेज गर्मी, तो कहीं बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम कई रंग दिखा रहा है। एक तरफ जहां तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ इलाकों में बादलों की मौजूदगी से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है, जिसका असर खासतौर पर ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग में देखने को मिलेगा।

बीते सोमवार को उज्जैन, सागर और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के कारण बादल छाए रहे। इसका असर तापमान पर भी पड़ा और ग्वालियर में पारा 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। हालांकि, प्रदेश के अन्य हिस्सों में गर्मी का असर अब भी बना हुआ है।

मौसम विभाग ने 26 और 27 मार्च को कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं 29 मार्च को एक और नया सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है, जिससे अप्रैल की शुरुआत भी गरज-चमक और हल्की बारिश के साथ हो सकती है।

इस बीच प्रदेश के कई शहरों में गर्मी ने भी तेवर दिखाए हैं। सोमवार को नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रायसेन में 37.6, रतलाम में 37.2, खरगोन में 36.0, खजुराहो और नरसिंहपुर में 36.0 और धार में 35.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

कुल मिलाकर प्रदेश में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला-बदला नजर आ रहा है, जहां एक साथ गर्मी और बारिश दोनों का असर देखने को मिल रहा है।

26 मार्च को इन जिलों में बारिश के आसार:

ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज और सीधी में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।

27 मार्च को इन जिलों में बारिश के आसार:

पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, अनूपपुर और शहडोल में मौसम बदलेगा और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, प्रदेश के बड़े शहरों में गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है।

बड़े शहरों का अधिकतम तापमान:

भोपाल में 34.2°C, इंदौर में 34.9°C, जबलपुर में 34.2°C, ग्वालियर में 29.2°C और उज्जैन में 35.0°C दर्ज किया गया।

बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान:

भोपाल में 17.0°C, इंदौर में 18.2°C, जबलपुर में 17.3°C, ग्वालियर में 17.5°C और उज्जैन में 16.3°C रिकॉर्ड किया गया।

Related Articles

Latest News